हिमाचल की वैष्णवी पराशर ने दिल्ली में जीता मिस हिमालय का ताज, माता-पिता को दिया सफलता का श्रेय
Vaishnavi Parashar Miss Himalaya हिमाचल प्रदेश की वैष्णवी पराशर ने अमन गांधी फ़िल्म प्रोडक्शन द्वारा दिल्ली में आयोजित प्रतियोगिता में मिस हिमालय प्रति ...और पढ़ें

धर्मशाला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश की वैष्णवी पराशर ने अमन गांधी फ़िल्म प्रोडक्शन द्वारा दिल्ली में आयोजित प्रतियोगिता में मिस हिमालय प्रतियोगिता में मिस हिमालय 2020-21 का खिताब अपने नाम किया है। इसी क्रम में गंगटोक सिक्किम की रहने वाली अंजू सुब्बा ने मिस टीन हिमालय का और गुवाहाटी असम की यमिना बसुमतरी ने खिताब जीता। करोल बाग़ दिल्ली में अमन गांधी फ़िल्म प्रोडक्शन्स की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में हिमाचल की बेटी मिस वैष्णवी पराशर ने मिस हिमालय का ख़िताब जीतकर हिमाचल प्रदेश के सौन्दर्य का डंका दिल्ली में बजाया।
24 नवंबर 2020 को होटल मेट्रो व्यू करोल बाग़ दिल्ली मे आयोजित प्रतियोगिता की हुई। इसका थीम इंडिया-यूएसए एमिटी और ग्लोबल पीस वर्तमान परिस्थितियों में भारत और अमेरिका मित्रता क्यों जरुरी था। प्रतिभागियों ने इससे संबंधित अपने विचार दिए।
सफलता का श्रेय माता-पिता को
कुल्लू की मिस वैष्णवी के माता का नाम रितु पराशर और पिता का नाम राजीव पराशर है, मिस वैष्णवी ने अमन गांधी फ़िल्म प्रोडक्शन के निर्माता निर्देशक डॉक्टर महेश यादव (अमन गांधी) धन्यवाद किया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया। उन्होंने कहा मेरी लगन और मेहनत का परिणाम है कि आज मेरा क्राउन जीतने का सपना साकार हुआ और मेरा मानना है कि हर युवा को खुली अांखों से देखे सपने को पूरे करने की दिशा में कदम बढ़ाने चाहिएं, क्योंकि बढ़ते कदम हमेशा मंज़िल की और ले जाते हैं।
अभिनेत्री बनना सपना
मिस हिमालय मिस वैष्णवी पराशर ने बताया वह काफी समय से एक अच्छे प्लेटफॉर्म की तलाश में थी और अब मिस हिमालय का टाइटल जीतकर बहुत खुश हैं। जल्द ही वह फ़िल्मी दुनिया मे कदम रखना चाहती हैं। उनका लक्ष्य है कि वह एक कामयाब अभिनेत्री बनें और अपने सपने को पूर्ण करें। प्रतियोगिता में हिमाचल, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, वेस्ट बंगाल कर्नाटक, छतीसगढ़, असम, बिहार सहित अनेक राज्यों से आई प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।