Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Tourism Conference: पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए देश में युवा क्‍लब बनाने की जरूरत, यूपी और असम के मंत्रियों ने भी दिए सुझाव

    By Rajesh Kumar SharmaEdited By:
    Updated: Mon, 19 Sep 2022 02:48 PM (IST)

    Tourism Ministers Conference Dharamshala केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा देश में युवा टूरिज्म क्लब बनाने की जरूरत है। यह सोचने का विषय है कि देश के बच्चों को विदेशी शहरों की जानकारी है पर देश के पर्यटन स्थलों से अनजान हैं।

    Hero Image
    धर्मशाला में केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी व मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर आज के सत्र का शुभारंभ करते।

    धर्मशाला, जागरण संवाददाता। Tourism Ministers Conference Dharamshala, केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा देश में युवा टूरिज्म क्लब बनाने की जरूरत है। यह सोचने का विषय है कि देश के बच्चों को विदेशी शहरों की जानकारी है, पर देश के पर्यटन स्थलों से अनजान हैं। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बजट की कमी नहीं है, बल्कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सभी विभागों का सहयोग जरूरी है। सड़क कनेक्टिविटी एक बड़ा कारण है। मिशन रोड पर काम करना जरूरी है, पुरातत्व स्थलों की मार्केटिंग जरूरी है, इसके लिए एक एक्शन प्लान बने, प्रदेश सरकार से लेकर जिलास्तर पर काम करने की जरूरत है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अपने प्रदेशों के त्योहारों को देश तक पहचाना जरूरी है। पर्यटन के लिए बजट का 20 प्रतिशत हिस्‍सा खर्च हो। पर्यटन के बढ़ावे के लिए जनसहभागिता जरूरी है, सीमा क्षेत्रों के गांवों के विकास पर काम किया जाना जरूरी है। दूतावासों में पर्यटन अधिकारी होने चाहिएं। केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी यहां पर्यटन मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन में बोल रहे थे।

    उत्तर प्रदेश में आयोध्‍या, मथुरा और काशी किए जा रहे विकस‍ित

    उतर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि प्रदेश में सांस्कृतिक, धार्मिक आध्यत्मिक और पुराणिक पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के नेतृत्व में उतर प्रदेश में पर्यटन को गति प्रदान की गई है। यहां पर बाौद्ध धर्म को बढ़ावा देने के लिए भी कदम उठाए गए हैं, आयोध्या, मथुरा और काशी को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश काे पर्यटन की दृष्टि से और विकसित किया जाएगा।

    असम में गोल्‍फ कोर्स, रिवर और टी टूरिज्‍म पर जोर

    असम के पर्यटन मंत्री जयंता माला ने कहा कि असम में वन्य पर्यटन विशेष आकर्षण है। इसके अलावा रिवर पर्यटन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। टी टूरिज्‍म, गोल्फ कोर्स और धार्मिक पर्यटन को भी गति प्रदान की है। आने वाले समय में असम में पर्यटन को बल मिलेगा।