Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्‍ली से कांगड़ा आ रहे विमान में महिला से छेड़छाड़, आरोपित तिब्बती गिरफ्तार

    By Rajesh SharmaEdited By:
    Updated: Sat, 04 May 2019 11:21 AM (IST)

    Tibbati man tease with women दिल्ली से कांगड़ा एयरपोर्ट आ रहे विमान में एक वृद्ध ने विमान में बैठी महिला से छेड़छाड़ की।

    दिल्‍ली से कांगड़ा आ रहे विमान में महिला से छेड़छाड़, आरोपित तिब्बती गिरफ्तार

    गगल, जेएनएन। दिल्ली से कांगड़ा एयरपोर्ट आ रहे विमान में एक वृद्ध ने विमान में बैठी महिला से छेड़छाड़ की। महिला ने एयरपोर्ट पहुंचने के बाद पुलिस थाना गगल में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित को हिरासत में ले लिया है। आरोपित वैलाकुपी (कर्नाटक) का निवासी है, लेकिन कुछ समय से वह मैक्लोडगंज में दलाईलामा कार्यालय में कार्यरत है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    किन्नौर जिले की निवासी महिला ने पुलिस में दी शिकायत में कहा कि 65 वर्षीय डागरी रिंपोछे थुपटेन जांगडूप निवासी वैलाकुपी ने विमान में उसके साथ छेड़छाड़ की है। तिब्बती मूल का यह व्यक्ति मैक्लोडगंज में रहता है। गगल पुलिस थाना के जांच अधिकारी रविंद्र सिंह तथा रंजीत सिंह ने बताया पुलिस ने महिला के बयान दर्ज कर आरोपित को हिरासत में ले लिया है। केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गगल एयरपोर्ट से जुड़ा इस प्रकार का यह पहला आपराधिक मामला है। एसपी कांगड़ा संतोष पटियाल ने बताया इन दिनों आरोपित व्यक्ति मैक्लोडगंज में रहता है और उसने पता दलाईलामा कार्यालय का दिया है।

    लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप