शिमला व आसपास के क्षेत्रों में बर्फबारी से तापमान में आई गिरावट
राजधानी शिमला सहित आस पास के क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। शनिवार सुबह से ही मौसम खराब था। सुबह 10 बजे शिमला में ओलावृष्टि हुई और तेज हवाएं चलीं। दोपहर12 बजे बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो गया।बर्फबारी व बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

शिमला, जागरण संवाददाता। राजधानी शिमला सहित आस पास के क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई। शनिवार सुबह से ही मौसम खराब था। सुबह 10 बजे शिमला में ओलावृष्टि हुई और तेज हवाएं चलीं। दोपहर12 बजे बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो गया। बर्फबारी व बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पूरा जिला शीतलहर की चपेट में आ गया है। जिला के ऊपरी क्षेत्रों में देर रात से ही बर्फ़बारी का सिलसिला शुरू हो गया था। बर्फबारी के कारण शिमला जिला के ऊपर क्षेत्रों में यातायात पूरी तरह बंद हो गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार चौपाल रोड खिड़की के पास बर्फबारी के कारण बंद पड़ा हुआ है। इसी तरह ठियोग रोहड़ू मार्ग खड़ापत्थर के आगे यातायात के लिए बंद है। ठियोग रामपुर मार्ग नारकंडा के आगे बंद पड़ा हुआ है। कुफरी फागू में दोपहर तक गाड़ियां चल रही थी लेकिन सड़कों पर फिसलन होने के कारण काफी ज्यादा दिखते पेश आ रही थी शिमला पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है कि वाहन चलाते समय पूरी सावधानी बरतें सड़कों पर फिसलन है। पुलिस ने सहायता के लिए 0177 2812344 व 112 सहायता नंबर भी जारी किया है। उधर जिला प्रशासन ने बन्द पड़े मार्गों पर यातायात बहाल करने के लिए जेसीबी तैनात कर दी है।
कहां कितनी गिरी बर्फ
खड़ा पत्थर 2 इंच, खिड़की 3 इंच फागू में 1 इंच, कुफरी 2 इंच, चांशल में 3 इंच बर्फ गिरी है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।