Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नाबालिग लड़का-लड़की जालंधर से भागकर पहुंचे धर्मशाला, मोबाइल लोकेशन के आधार पर स्‍वजन भी पहुंचे

    By Rajesh SharmaEdited By:
    Updated: Wed, 02 Dec 2020 11:44 AM (IST)

    Teenage Boy Girl Escaped जालंधर के नामी परिवारों के नाबालिग लड़का व लड़की घर से भाग गए हैं स्वजन उनकी तलाश में धर्मशाला पहुंचे हैं। उनकी लोकेशन मैक्लो ...और पढ़ें

    Hero Image
    जालंधर के नामी परिवारों के नाबालिग लड़का व लड़की घर से भाग गए हैं।

    धर्मशाला, जेएनएन। जालंधर के नामी परिवारों के नाबालिग लड़का व लड़की घर से भाग गए हैं, स्वजन उनकी तलाश में धर्मशाला पहुंचे हैं। उनकी लोकेशन मैक्लोडगंज में बताई जा रही है। किशोरी के पिता मैक्लोडगंज पहुंच गए हैं। धर्मशाला होटल एसोसिएशन ने दोनों को यहां पर देखे जाने की पुष्टि की है। जालंधर की पुलिस भी धर्मशाला पुलिस से संपर्क कर रही है। अभी तक यह तो पता चल गया है कि दोनों किशोर व किशोरी धर्मशाला मैक्लोडगंज में हैं व दो दिन पहले यहीं पर देखे गए हैं। लेकिन उनकी रिहायश का पता नहीं चल सका है कि वह अभी वर्तमान में कहां पर रह रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्वजन भी उन्हें तलाश कर रहे हैं। पुलिस के साथ शेयर की जानकारी में बताया गया है कि किशोर व किशोरी बीते सप्ताह से जालंधर से लापता हैं व इनके मोबाइल की अंतिम लोकेशन मैक्लोडगंज में पाई गई है। दोनों नाबालिग हैं व जालंधर के नामी परिवारों से संबंध रखते हैं। इसके लिए दोनों के स्वजनों ने एक पोस्टर भी जारी किया है। जिममें यह लिखा है कि यह 26 नवंबर को होशियारपुर में देखे गए हैं अौर इसकी सूचना मिलने पर या देखे जाने पर उन्हें सूचित किया जाए। स्वजन दोनों की गुमशुदगी से काफी परेशानी में हैं।