Himachal News: गगल एयरपोर्ट पर इंडिगो के विमान में आई तकनीकी खराबी, स्पाइस जेट से दिल्ली भेजे गए यात्री
हिमाचल प्रदेश के गगल एयरपोर्ट पर गुरुवार को इंडिया एयरलाइंस का एक विमान खराब हो गया। तकनीकि खामी के कारण विमान टेक ऑफ करने की स्थिति में नहीं था। विमा ...और पढ़ें

कांगड़ा, जागरण संवाददाता। कांगड़ा स्थित गगल हवाई अड्डे पर गुरुवार को इंडिगो के एक विमान में तकनीकि खराबी आ गई। इस वजह से यह विमान वापिस दिल्ली के लिए नहीं लौटा पाया। इस विमान से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को स्पाइस जेट के विमान से दिल्ली भेजा गया।
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह नौ बजे कांगड़ा स्थित गगल हवाई अड्डे पर इंडिगो का विमान लैंड हुआ था। लेकिन विमान में तकनीकी खामी आने के कारण यह वापिस दिल्ली के लिए उड़ान नहीं भर सका।
गगल एयरपोर्ट के निदेशक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि इंडिगो कंपनी का यह विमान गुरुवार सुबह नौ बजे सही ढंग से हवाई अड्डा पर लैंड हुआ था। लेकिन विमान में कुछ तकनीकी समस्या आने के कारण यह वापिस दिल्ली के लिए टेक ऑफ नहीं कर सका।
दिल्ली से आएंगे इंजीनियर
उन्होंने कहा कि इंडिगो विमान की सवारियों को स्पाइस जेट के विमान से दिल्ली भेजा गया। एयरपोर्ट निदेशक ने बताया कि अब दिल्ली से इंजीनियर आएंगे और इस विमान को ठीक करके वापस दिल्ली के लिए रवाना करेंगे।
बता दें कि गगल हवाई अड्डा पर इस समय इंडिगो, स्पाइस जेट व एयर इंडिया के विमान प्रतिदिन अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।