Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पनसाई निवासी सूबेदार कृष्ण चंद शर्मा का असम में निधन

    By Virender KumarEdited By:
    Updated: Sun, 16 Jan 2022 07:45 PM (IST)

    Krishna Chand Sharma Death हमीरपुर जिले के नादौन उपमंडल के पनसाई निवासी सूबेदार कृष्ण चंद शर्मा उर्फ कुल्लू का रविवार सुबह गुवाहटी में निधन हो गया। असम राइफल्स में तैनात 57 वर्षीय कृष्ण चंद कुछ समय से बीमार थे।

    Hero Image
    सूबेदार कृष्ण चंद शर्मा की फाइल फोटो।

    धनेटा, संवाद सहयोगी। Krishna Chand Sharma Death, हमीरपुर जिले के नादौन उपमंडल के पनसाई निवासी सूबेदार कृष्ण चंद शर्मा उर्फ कुल्लू का रविवार सुबह गुवाहटी में निधन हो गया। असम राइफल्स में तैनात 57 वर्षीय कृष्ण चंद कुछ समय से बीमार थे। करीब दो माह पहले वह कोरोना संक्रमित पाए गए थे, लेकिन कुछ समय बाद उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी, लेकिन फेफड़ों में संक्रमण के कारण उनकी हालत फिर बिगड़ गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वर्तमान में गुवाहटी में तैनात कृष्ण चंद का इलाज यहां के सेना के अस्पताल में चल रहा था, लेकिन रविवार सुबह वह जिंदगी की जंग हार गए। रविवार देर रात करीब 12 बजे उनकी पार्थिव देह सेना के विशेष विमान से दिल्ली लाई गई। उनका अंतिम संस्कार पनसाई स्थित पैतृक श्मशानघाट पर सोमवार सुबह 11 बजे किया जाएगा।

    परिवार में पत्नी शीला देवा व दो बेटे रिक्की और विक्की हैैं। उनके निधन पर हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री, राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वंदना योगी, नादौन बीडीसी के अध्यक्ष कमल दत्त शर्मा, सेवानिवृत्त एचएएस अफसर बीआर जंवाल, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश सहमीडिया प्रभारी रिंपल शर्मा व पनसाई पंचायत के प्रधान दिनेश शर्मा ने शोक व्यक्त करते हुए भागवान से परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।

    करंट लगने से झुलसा मजदूर

    थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत वदारण पंचायत में निजी कार्य पर मजदूरी कर रहा है एक अन्‍य राज्‍य का मजदूर करंट लगने से झुलस गया। घायल को तुरंत नादौन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। रंजीत कुमार निवासी बिहार अपनी पत्नी सहित एक निजी कार्य पर दिहाड़ी में लगा था। वहां कार्य के दौरान अचानक उसे करंट लग गया, जिससे वह झुलस गया। शोर सुनते ही वहां काफी लोग जमा हो गए। लोगों ने घायल को नादौन अस्पताल पहुंचाया। घायल का उपचार कर रहे डा. लेखराज धीमान ने बताया कि पीडि़त के चेहरे व शरीर के अन्य भागों पर घाव हैं। उन्होंने बताया कि घायल का उपचार किया जा रहा है।