पालमपुर: बढ़ रहा आवारा कुत्तों का आतंक, रोज 10 हजार लोग बन रहे डॉग बाइट का शिकार; पूर्व CM शांता कुमार ने जताई चिंता
पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने आवारा कुत्तों के काटने की समस्या पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि 2024 में प्रतिदिन ...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश में बढ़ रहा आवारा कुत्तों का आतंक (फाइल फोटो)
HighLights
आवारा कुत्तों के काटने की समस्या गंभीर
सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान
सरकार की अक्षमता पर सवाल
संवाद सहयोगी, पालमपुर। पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने आवारा कुत्तों के काटने की समस्या पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि 2024 में प्रतिदिन औसत 10,178 लोगों को आवारा कुत्तों ने काटा।
भारत के कई नगरों में आवारा कुत्तों के काटने से कई बच्चे बीमार हुए। उन्होंने कहा कि आवारा कुत्तों के काटने की समस्या भारत में इतनी भयानक हो गई है कि सुप्रीम कोर्ट ने इसका संज्ञान लिया है।
सभी प्रदेशों के मुख्य सचिवों को सुप्रीम कोर्ट ने बुलाया और इस समस्या का समाधान न करने के लिए फटकार लगाई। कई प्रदेशों के मुख्य सचिवों ने सुप्रीम कोर्ट से क्षमा मांगी। उन्होंने कहा कि जो सरकार आवारा कुत्तों के काटने से देश की रक्षा नही कर सकती वह जनता की कैसी करेगी।
एक तरफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 2047 तक भारत को पूर्ण विकसित देश बनाने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं और दूसरी तरफ आवारा कुत्तों के काटने की समस्या पर सुप्रीम कोर्ट विचार कर रहा है। यह स्थिति दुर्भाग्यपूर्ण है।
