Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए धर्मशाला में खेल प्रतियोगिता आज

    By Jagran NewsEdited By: Richa Rana
    Updated: Mon, 07 Nov 2022 08:14 AM (IST)

    कांगड़ा जिला प्रशासन ने खेलों से मतदान के संदेश के प्रसार की पहल की है। युवाओं को चुनावों में मतदान के लिए प्रेरित करने को समर्पित इस पहल के तहत प्रशासन आज राज्य खेल स्टेडियम धर्मशाला में खेल प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है।

    Hero Image
    कांगड़ा जिला प्रशासन ने खेलों से मतदान के संदेश के प्रसार की पहल की है।

    धर्मशाला, जागरण संवाददाता। कांगड़ा जिला प्रशासन ने मतदाता जागरूकता अभियान में नया आयाम जोड़ते हुए खेलों से मतदान के संदेश के प्रसार की पहल की है। स्वीप कार्यक्रम के तहत युवाओं को चुनावों में मतदान के लिए प्रेरित करने को समर्पित इस पहल के तहत प्रशासन आज राज्य खेल स्टेडियम धर्मशाला में खेल प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कांगड़ा डा. निपुण जिंदल आज इस खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे। हालांकि डा निपुण जिंदल ने सभी मतदाताओं से मजबूत लोकतंत्र के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मतदान एक बहुत महत्वपूर्ण अधिकार के साथ ही अहम जिम्मेदारी है। उन्होंने अपील की कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी मतदाता विधानसभा चुनावों में 12 नवंबर को अपने मताधिकार का जरूर इस्तेमाल करें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन खेलों को किया है इस प्रतियोगिता में शामिल

    स्वीप के सहायक जिला नोडल अधिकारी सुधीर भाटिया ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विविध खेल स्पर्धाएं कराई जाएंगी, जिनमें भाग लेने के लिए युवा मौके पर भी पंजीकरण करवा सकते हैं। बैडमिंटन, टेबल टेनिस, 100 मीटर स्प्रिंट, 400 मीटर दौड़, चार गुणा 100 मीटर रिले, लंबी कूद जैसी विभिन्न व्यक्तिगत खेल स्पर्धाएं इस प्रतियोगिता का हिस्सा होंगी। इसके अलावा हाकी और बालीवाल खेलें भी होंगी। प्रतिभागियों की पात्रता मात्र यह रखी गई है कि उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अपनी रूचि की खेल स्पर्धा में भाग लेने के लिए युवा प्रातः साढ़े आठ बजे राज्य खेल स्टेडियम पहुंच कर मौके पर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।

    ये भी पढ़ें: Himachal Election 2022: हिमाचल में मालामाल होते जा रहे माननीय, 49 विधायकों की संपत्ति 5 से 1167% तक बढ़ी