Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Snowfall: धौलाधार की पहाड़‍ियों पर भारी बर्फबारी, धर्मशाला के ऊपरी इलाकों में भी पहुंची बर्फ

    By Rajesh Kumar SharmaEdited By:
    Updated: Mon, 28 Dec 2020 08:05 AM (IST)

    New Year Celebration Snowfall धौलाधार ने चांदी सा अावरण पहन लिया है। निचली पहाड़ियों तक बर्फ अा पहुंचा है। नववर्ष का स्वागत बर्फ के साथ हो रहा है। लोगों को उम्मीद थी कि इस बार सभी लोग व्हाइट क्रिसमस मनाएंगे।

    Hero Image
    धौलाधार ने चांदी सा अावरण पहन लिया है। निचली पहाड़ियों तक बर्फ अा पहुंचा है।

    धर्मशाला, नीरज व्यास। धौलाधार ने चांदी सा अावरण पहन लिया है। निचली पहाड़ियों तक बर्फ अा पहुंचा है। नववर्ष का स्वागत बर्फ के साथ हो रहा है। लोगों को उम्मीद थी कि इस बार सभी लोग व्हाइट क्रिसमस मनाएंगे। लेकिन क्रिसमस पर बर्फ नहीं गिरी। क्रिसमस पर अधिकारिक तौर पर यूं तो कोई बड़े ज्यादा कार्यक्रम भी अायोजित नहीं हुए। लेकिन मैक्लोडगंज व धर्मशाला, खनियारा व अास पास के क्षेत्रों में एकाएक पर्यटकों की अामद बढ़ी रही। लोगों ने अास पास की पहाड़ियों में परिवार सहित पिकनिक मनाने का अानंद जरूर लिया। क्रिसमस को बर्फबारी की उम्मीद में पर्यटक भी रहे। लेकिन उनकी उम्मीद को सोमवार को पंख लग गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रविवार को मौसम खराब था अौर देर शाम बारिश हुई। बारिश के बाद रात को ही बर्फबारी भी शुरू हो गई। सोमवार की सुबह धौलाधार ने बर्फ का सफेद अावरण अोढ़ लिया है अौर लोगों का स्वागत बर्फ कर रहा है। वहीं पर्यटकों की भी सुबह भी अच्छी हो गई है जो लोग यहां पर सिर्फ अौर सिर्फ बर्फ देखने के लिए अाए थे। त्रियुंड सहित अासपास की पहाड़ियों में जमकर हिमपात हुअा है। यही वजह भी रही कि हिमपात त्रियुंड व इलाका से नीचे की पहाड़ियों तक अा पहुंचा है। अप्पर भागसू नाग पहाड़ी तक बर्फ अा पहुंचा है। मानों एेसा प्रतीत हो रहा है कि वर्ष 2021 के स्वागत के लिए स्वयं धौलाधार भी सजधज कर तैयार हो गया हो। वहीं, जिला कांगड़ा छोटा भंगाल बड़ा भंगाल व बीड़ बिलिंग की पहाड़ियों में भी बर्फबारी हुई है।

    यह भी पढ़ें: lN PICS: नववर्ष के आगाज से पहले बर्फबारी से निखर उठे हिमाचल के पर्यटन स्‍थल, देख‍िए तस्‍वीरें