Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल भाजपा को झटका, पूर्व विधायक की पत्नी इंदु वर्मा ने दिल्ली में ज्वाइन की कांग्रेस

    By Virender KumarEdited By:
    Updated: Fri, 22 Jul 2022 06:45 PM (IST)

    Indu Verma Join Congress चुनावी साल में भाजपा को कांग्रेस ने एक और झटका शुक्रवार को दिया। शिमला जिला से भाजपा के विधायक रहे स्व. राकेश वर्मा की पत्नी ...और पढ़ें

    Hero Image
    पूर्व भाजपा विधायक की पत्नी इंदु वर्मा ने दिल्ली में कांग्रेस ज्वाइन की।

    शिमला, जागरण संवाददाता। Indu Verma Join Congress, चुनावी साल में भाजपा को कांग्रेस ने एक और झटका शुक्रवार को दिया। शिमला जिला से भाजपा के विधायक रहे स्व. राकेश वर्मा की पत्नी इंदु वर्मा ने दिल्ली में कांग्रेस का हाथ थामा। काफी समय से इंदु वर्मा के भाजपा को छोड़कर कांग्रेस में जाने के कयास लगाए जा रहे थे। शुक्रवार को इन्होंने कांग्रेस ज्वाइन कर सभी अटकलों पर विराम लगा दिया। दिल्ली में पार्टी के हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला, कांग्रेस नेता सुधीर शर्मा व विधायक अनिरुद्ध सिंह की मौजूदगी में पार्टी ज्वाइन की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तीन बार जिला परिषद सदस्य रही है इंदु वर्मा

    राकेश वर्मा के रहते हुए भी इंदु वर्मा सक्रिय राजनीति में रहती थीं। उस समय भी वह तीन बार जिला परिषद सदस्य रही हैं। इन्होंने एक बार बलसन व दो बार देवरीघाट जिला परिषद वार्ड से चुनाव जीता है। ठियोग की लगभग 68 पंचायतों मेें से 30 पंचायतों में अपने चुनावों के लिए काम कर चुकी हैं। वहीं ठियोग से बलसन में गई आठ से दस पंचायतों में भी काम कर चुकी हैं।

    भाजपा ने परेशान करना बंद न किया तो किन्नौर कांग्रेस करेगी उग्र आंदोलन

    किन्नौर कांग्रेस कमेटी ने भी शुक्रवार को जिला अध्यक्ष उमेश नेगी की अगुआई में जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को ईडी का समन भेजने के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ रैली निकाली। रैली में जिला कांग्रेस कमेटी व जिला महिला कांग्रेस की पदाधिकारी भी शामिल रहे। जिलाध्यक्ष उमेश नेगी ने कहा कि केंद्र सरकार ईडी व सीबीआइ का दुरुपयोग कर विपक्ष के नेताओं को कुचलने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार द्वारा कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को इस तरह प्रताडि़त करना बंद नहीं किया गया तो किन्नौर कांग्रेस भविष्य उग्र आंदोलन करेगी। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस मीडिया पेनलिस्ट सूर्या बोरस नेगी, जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रिया, जिला परिषद सदस्य हितेश नेगी, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरोज नेगी, जिला प्रवक्ता केसर नेगी, इंटक प्रदेश उपाध्यक्ष कुलवंत नेगी व इंटक जिलाध्यक्ष मान चंद मौजूद रहे।