Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कुंडू का प्रतिनियुक्ति पर जाना तय, एसबी नेगी हो सकते हैं नए डीजीपी

    By Neeraj Kumar AzadEdited By:
    Updated: Mon, 01 Aug 2022 11:39 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश को नया डीजीपी जल्द मिलेगा। मौजूदा डीजीपी संजय कुंडू कभी भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा सकते हैं। उनकी केंद्र में डीजी रैंक पर तैनाती होगी। इसके लिए इम्पैनलमेंट पहले ही हो चुकी है। राज्य सरकार ने भी प्रतिनियुक्ति पर भेजने की सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली है।

    Hero Image
    कुंडू का प्रतिनियुक्ति पर जाना तय, एसबी नेगी हो सकते हैं नए डीजीपी। जागरण आर्काइव

    शिमला,राज्य ब्यूरो। हिमाचल प्रदेश को नया डीजीपी जल्द मिलेगा। मौजूदा डीजीपी संजय कुंडू कभी भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा सकते हैं। उनकी केंद्र में डीजी रैंक पर तैनाती होगी। इसके लिए इम्पैनलमेंट पहले ही हो चुकी है। राज्य सरकार ने भी प्रतिनियुक्ति पर भेजने की सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली है। जैसे ही केंद्र के स्तर पर निर्णय होगा, राज्य सरकार उन्हें रिलीव कर देगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नया डीजीपी कौन होगा, इस पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। नए डीजीपी बनने के लिए एसबी नेगी का नाम सबसे आगे चल रहा है। वह राज्य सरकार की पहली पसंद मानी जा रही है। वही नए डीजीपी हो सकते हैं। इसकी वजह यह कि वह हिमाचल के ही किन्नौर के रहने वाले हैं। हालांकि उनसे सीनियर का एसआर ओझा हैं। वह भी नेगी की तरह ही प्रतिनियुक्त पर हैं। कुंडू इससे पहले मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भी रहे। उन्हें केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस हिमाचल भी राज्य सरकार की इच्छा पर लाया गया था, लेकिन अब वहां अपनी और राज्य सरकार की सहमति से जा रहे हैं।

    हिमाचल कैडर में सबसे वरिष्ठ

    हिमाचल के भारतीय पुलिस सेवाएं (आइपीएस) कैडर में सबसे सीनियर 1988 बैच के तपन कुमार डेका हैं। वह हाल ही में आइबी के प्रमुख बने हैं। वह 23 जून, 2021 से दिल्ली में आइबी के विशेष निदेशक के पद पर सेवाएं दे रहे थे। इसके बाद 1989 बैच के संजय कुंडू और एसआर ओझा का नंबर आता है। कुंडू 30 मई, 2020 यानी दो वर्षों से अधिक समय से डीजीपी हैं। 30 अप्रैल 2024 को रिटायर होंगे। उनके पास दो वर्ष का कार्यकाल और बचा है। जबकि ओझा सीआरपीएफ के एडीजीपी हैं। वह 2025 में मई महीने तक सेवाएं देंगे। ओझा नोर्थ इस्ट जोन गुवाहटी में सीआरपीएफ के एडीजीपी पद पर अक्टूबर 2020 से सेवाएं दे रहे हैं।

    अभी कौन कहां

    वरिष्ठता सूची में 1990 बैच के हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के रहने वाले एसबी नेगी केंद्र में कैबिनेट सचिवालय के अतिरिक्त सचिव हैं। 1991 बैच के डा. अतुल वर्मा डीजी कम्पीटिशन कमीशन के पद पर सेवाएं दे रहे हैं। मई, 2020 तक हिमाचल में थे। इसके बाद 1993 बैच के अनुराग गर्ग, अशोक तिवारी, रित्विक रूद्रा भी बीएसएफ, आइटीबीपी, आइबी में प्रतिनियुक्ति पर हैं। गर्ग और तिवारी पिछले वर्ष तक राज्य में तैनात रहे थे।