यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
रुलेहड़ हादसा: आधी रात को मलबे के ढेर से इस तरह जिंदा निकाली सात साल की वंशिका
Rulehad Flood शाहपुर की रुलेहड़ पंचायत में मलबे से सात साल की वंशिका को रात को जिंदा निकाल लिया गया। ...और पढ़ें

धर्मशाला, नीरज व्यास। Rulehad Villagge Flood, किसी ने सच कहा है जाके राखे साइयां मार सके न कोई। शाहपुर की रुलेहड़ पंचायत में मलबे से सात साल की वंशिका को रात को जिंदा निकाल लिया गया। रात को जब बचाव अभियान बंद होने जा रहा था ऐसे में वंशिका का हाथ एक कर्मी को दिखा और उस जगह पर दल ने अपना बचाव कार्य तेज किया और सात साल की बच्ची को सुरक्षित निकाल लिया। सात साल की बच्ची वंशिका बिल्कुल स्वस्थ है, मामूली खरोचें उसे आई हैं।
मलबे से अब तक इन्हें निकाला है
मलबे से अब तक विजय (40), रचना(36), सौंकी (50), तनू (8) व वंशिका (7) व सात वर्षीय बंदिश शामिल हैं। इन सभी को पिछले कल ही मलबे से निकाल लिया गया है। वंशिका को मलबे से देर रात को निकाला गया। यह सभी आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।
मकान, पंचायतघर व सामुदायिक भवन सब मलबे के ढेर में तब्दील
मकान, पंचायतघर, पशुपालन केंद्र, सामुदायिक भवन व एक दुकान का कोई पता नहीं चल रहा है। यहां पर मलबा ही दिखाई दे रहा है। मकान के पत्थर व पंचायत भवन, पशुपालन केंद्र, सामुदायिक भवन का नामोनिशान तक नहीं हैं, जबकि एक दुकान का मलबा सीधे नाले व खड्ड में चला गया है। दुकान में दुकानदार व उसके बेटे के होने की सूचना थी, उनके लिए भी बचाव व सर्च अभियान चल रहा है।
