Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mahashivratri2022: महाशिवरात्रि को पुराना कांगड़ा में रुद्र अभिषेक पूजा का होगा आयोजन

    By Richa RanaEdited By:
    Updated: Mon, 28 Feb 2022 02:18 PM (IST)

    Mahashivratriत्रिगर्त दिव्य योग समिति के तत्वाधान पुराना कांगड़ा के सभी गणमान्य सामूहिक रुद्र अभिषेक पूजा कर विश्व के सभी नागरिकों की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना करेंगे। वहीं योगी रणजीत सिंह चौबीस घंटे से ज्यादा लगातार महामृत्युंजय मंत्र का वाचिक जाप करते हुए यज्ञ कर विश्व कीर्तिमान स्थापित करेंगे।

    Hero Image
    पुराना कांगड़ा में लोग रुद्र अभिषेक पूजा कर विश्व के सभी नागरिकों की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना करेंगे।

    कांगड़ा, संवाद सहयोगी। त्रिगर्त दिव्य योग समिति के तत्वाधान में पुराना कांगड़ा के सभी गणमान्य सामूहिक रुद्र अभिषेक पूजा कर विश्व के सभी नागरिकों की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना करेंगे। वहीं योगी रणजीत सिंह चौबीस घंटे से ज्यादा लगातार महामृत्युंजय मंत्र का वाचिक जाप करते हुए यज्ञ कर विश्व कीर्तिमान स्थापित करेंगे। विश्व कीर्तिमान के लिए गोल्डन बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड के भारतीय अध्यक्ष डा. आलोक आनलाइन माध्यम से आब्जर्वर रहेंगे। योग गुरू रणजीत सिंह ने बताया कि इस यज्ञ में 21 किलोग्राम से ज्यादा औषधीय सामग्री आहूति की जाएगी, जिससे आस पास के क्षेत्र में फैले हुए कोरोना जैसे अनगिनत विषाणुओं से प्राणियों की स्वास्थ्य रक्षा होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने स्थानीय लोगों से भी आह्वान किया कि जो लोग आश्रम में नहीं आ सकते हैं वह पर जाकर 108 बार महामृत्युंजय मंत्र में लिखकर अपनी हाजरी शिव के दरबार में लगवाकर भी पुण्य के भागी बन सकते हैं। क्योंकि यह कार्यक्रम लगातार चौबीस घंटे लाइव प्रसारित होगा। उन्होंने बताया कि विश्व कीर्तिमान कार्यक्रम का उद्देश्य घर- घर योग व यज्ञ की ज्योति जलाएंगे, वैदिक युग फिर से दोहराएंगे तथा युवाओं को अपनी वैज्ञानिक सनातन संस्कृति से पुन: जोड़कर पर्यावरण को शुद्ध पवित्र करना है ताकि सभी प्राणी इस पृथ्वी पर अपने जीवन को आन्नददायक बना सकें। बता दें कि योगी रणजीत सिंह इससे पहले भी हिमाचल प्रदेश के नाम योग के क्षेत्र में 59 विश्व कीर्तिमान स्थापित करवा कर हिमाचल की योग के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय पहचान बना चुके हैं और युवाओं को नशामुक्त रोजगार युक्त बनाकर, असंख्य लोगों को शारीरिक और मानिसक रोगों से मुक्त करवा चुके हैं।

    comedy show banner
    comedy show banner