Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    PM Modi News: पीएम मोदी के घर दीवाली पर सजेगा मुख्यमंत्री जयराम का भेंट किया राम दरबार

    By hans raj sainiEdited By: Virender Kumar
    Updated: Mon, 03 Oct 2022 08:12 AM (IST)

    PM Modi News मोदी पांच अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा के शुभारंभ पर कुल्लू आ रहे हैं। वह दशहरा उत्सव के शुभारंभ पर निकलने वाली भगवान रघुनाथ जी ...और पढ़ें

    Hero Image
    PM Modi News: मोदी के लिए राम दरबार तैयार करने वाले सराज के प्रसिद्ध मूर्तिकार धनीराम व वीर सिंह। जागरण

    कुल्लू, हंसराज सैनी। PM Modi News, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के घर दीपावली पर इस बार देवभूमि हिमाचल का बना राम दरबार सजेगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मोदी को भगवान रघुनाथ जी की नगरी कुल्लू में आने पर राम दरबार भेंट करेंगे। मोदी पांच अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा के शुभारंभ पर कुल्लू आ रहे हैं। वह दशहरा उत्सव के शुभारंभ पर निकलने वाली भगवान रघुनाथ जी की रथयात्रा में भाग लेंगे और 332 देवी-देवताओं के दर्शन करेंगे। राम दरबार में भगवान राम, लक्ष्मण, माता सीता व चरणों में बैठे हनुमान की मूर्ति एक साथ बनाई गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पांच किलोग्राम है वजन

    दो फीट ऊंची, 18 इंच चौड़े राम दरबार का वजन करीब पांच किलोग्राम है। इसके निर्माण में अष्टधातु, तांबा व पीतल का प्रयोग किया गया है। राम दरबार मंडी जिले के सराज हलके के प्रसिद्ध मूर्तिकार धनीराम व उनके छोटे भाई वीर सिंह ने बनाया है। निर्माण कार्य में दोनों भाइयों को करीब 12 दिन का समय लगा है। प्रतिमा पूरी तरह हस्त निर्मित है। दोनों भाई मूर्तियों के अलावा वाद्य यंत्र बनाने के लिए प्रसिद्ध हैं। उनके हाथों से बना देवरथ पहले ही मोदी के पूजा घर की शोभा बढ़ा रहा है। राम दरबार को शीशे के बाक्स में सजाया गया है। बाक्स के चारों तरफ कुल्लू शाल की पट्टी लगाई गई है। यह देवरथ मोदी को धर्मशाला में भेंट किया गया था। दस माह पहले जब वह छोटी काशी मंडी आए थे तो उन्हें आठ फीट ऊंचा व 25 किलो वजनी त्रिशूल डमरू सहित भेंट किया था। 24 सितंबर को मंडी में हुई युवा विजय संकल्प रैली में मोदी को भेंट करने के लिए रणसिंघा तैयार करवाया था। हालांकि मौसम प्रतिकूल होने की वजह से उनका मंडी दौरा रद हो गया था।

    रथ मैदान में ही बिजली महादेव के दर्शन करेंगे मोदी

    पीएम मोदी करीब 27 साल बाद बिजली महादेव के दर्शन करेंगे। वह रथ मैदान में बिजली महादेव की पूजा अर्चना करेंगे। बिजली महादेव का रथ भी दशहरा उत्सव में आता है। मोदी करीब 27 साल पहले बिजली महादेव के दर्शन करने उनके मंदिर गए थे। उस समय वह हिमाचल भाजपा के प्रभारी थे।