Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रिटी जिंटा शिमला की ये तीन चीजें करती हैं बहुत याद, स्‍वर्ग से कम नहीं मानती अपने शहर को

    Preity Zinta Birthday हिमाचल प्रदेश की बेटी प्रिटी जिंटा आज अपना जन्‍मदिन मना रही हैं। वर्ष 2006 से अभिनय काे चुनकर अपना भविष्य बनाने के लिए हिमाचल से मुंबई का रुख करने वाली प्रिटी शिमला की तीन चीजों को बहुत याद करती हैं।

    By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Updated: Mon, 31 Jan 2022 09:57 AM (IST)
    Hero Image
    हिमाचल प्रदेश की बेटी प्रिटी जिंटा आज अपना जन्‍मदिन मना रही हैं।

    धर्मशाला, मुनीष गारिया। Preity Zinta Birthday, वर्ष 2006 से अभिनय काे चुनकर अपना भविष्य बनाने के लिए हिमाचल से मुंबई का रुख करने वाली जिला शिमला की रहने वाली प्रिटी जिंटा का जन्‍मदिन है। एक थल सेना के अफसर की बेटी ने उस समय शायद ही इतना सोचा होगा कि माया नगरी में जाकर न केवल वह एक सफल अभिनेत्री बनेगी, बल्कि लोगों की ड्रीम गर्ल भी बन जाएंगी। बालीवुड अभिनेत्री प्रिटी जिंटा यानि ड्रीम गर्ल आज 31 जनवरी को जन्मदिन है। हिमाचल के लिए गर्व की बात है कि प्रिटी जिंटा ने अभिनय की दुनिया में अपने हुनर के दम पर न केवल प्रदेश का नाम रोशन किया, ब्लकि प्रदेश को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान दिलवाने में मदद की। यही नहीं प्रिटी जिंटा के सफल अभिनय के बाद हिमाचल की अन्य भी कई अभिनेत्रियां मायानगरी में पहुंची हैं। प्रिटी शिमला की वे चीजें जिन्हें वह बहुत याद करती हैं, उनमें यहां के पहाड़, वादियां और चाय है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यहां बता दें कि प्रिटी जिंटा का जन्म 31 जनवरी 1975 को शिमला जुब्बल के करासा गांव में हुआ। उनके पिता दुर्गानंद जिंटा भारतीय थल सेना में आफिसर थे। प्रिटी जिंटा ने शिमला के कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी स्कूल से शिक्षा ग्रहण की है। इसके बाद कालेज की पढ़ाई उन्होंने शिमला के मशहूर सेंड बीड्स कालेज से की है।

    साल 2006 में प्रिटी जिंटा ने मुंबई का रुख किया। बालीवुड में प्रिटी ने फिल्म 'दिल से' के साथ अपने करियर की शुरुआत की। इसके अलावा उन्होंने सोल्जर, दिल लगी, हर दिल जो प्यार करेगा, मिशन कश्मीर, क्या कहना, दिल चाहता है, चोरी-चोरी चुपके-चुपके, फर्ज, यह रास्ते हैं प्यार के, कल हो न हो, वीर जारा, कभी अलविदा न कहना, सलाम नमस्ते, ओम शांति ओम, लक्ष्य, जानेमन, झूम बराबर झूम, इश्क इन पेरिस और रब ने बना दी जोड़ी जैसी कई प्रसिद्ध फिल्मों में काम किया।

    शिमला को स्वर्ग कहती हैं प्रिटी

    प्रिटी जिंटा का पूरे हिमाचल व मुख्य रूप से शिमला से बड़ा लगाव है। वह अकसर अपने घर आती रहती हैं। अक्टूबर 2019 में जब वह अपने गांव आई थी तो उन्होंने अपने भाई के साथ काफी मस्ती की थी। इस दौरान उन्होंने अपने भाई के साथ बाइक पर राइडिंग की वीडयो इंटरनेट मीडिया पर अपलोड की थीं। एक अन्य वीडियो में उन्होंने हिमाचल व मुख्य रूप से शिमला की काफी तारीफ की थी। वह कहतीं है कि धरती पर स्वर्ग है तो शिमला में ही है। शिमला उनके लिए स्वर्ग से कम नहीं है।