बाबा बर्फानी का प्रसाद या केमिकल रिसाव, कांगड़ा की पहाड़ी से निकल रहे 'दूध' का सच क्या?
कांगड़ा जिले के सुलह क्षेत्र के तहत चांदड़ बमियाल पंचायत में पहाड़ी से दूध जैसा पदार्थ निकल रहा है। इसे देखने के लिए लोग पहुंच रहे हैं। लोगों की मान्यता है कि यह बाबा बर्फानी नाथ का प्रसाद है। हालांकि अभी ये पता नहीं लग सता है कि पहाड़ी से निकलने वाला यह तरल पदार्थ क्या है।

जागरण संवाददाता, कांगड़ा। हिमाचल इन दिनों आपदा से जूझ रहा है। कई जगह भूस्खलन हुआ और लोगों की जिंदी अस्त-व्यस्त हो गई। इस बीच कांगड़ा जिले के सुलह क्षेत्र के तहत चांदड़ बमियाल पंचायत से चौंकाने वाली खबर सामने आई है।
वहां एक पहाड़ी से दूध जैसा पदार्थ निकल रहा है। इस अजब-गजब पदार्थ को देखने के लिए आस-पास की जगहों से कई लोग पहुंच रहे हैं। हालांकि अभी ये पता नहीं लग सता है कि पहाड़ी से निकलने वाला यह तरल पदार्थ क्या है। लोगों के मन में सवाल बना हुआ है कि ये दूध है या ककिसी केमिकल का रिसाव।
जांच के बाद स्पष्ट हो पाएगा कि ये पदार्थ क्या है। लोगों की मान्यता है कि यह बाबा बर्फानी नाथ का प्रसाद है। यहां से बाबा बर्फानी नाथ मंदिर की दूरी 300 मीटर है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।