Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल में पकड़ा गया फर्जी आईपीएस अधिकारी, चरस के लिए करता था नकली रेड; पुलिस ने ऐसे किया काबू

    By munish ghariyaEdited By: MOHAMMAD AQIB KHAN
    Updated: Sun, 10 Sep 2023 08:36 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में खुद को अंडर कवर आइपीएस अधिकारी बताकर किराये के मकान में रह रहे व्यक्ति को कांगड़ा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के सदस्य होने का नकली आइडी कार्ड और एक पिस्टल का कवर एक बाइक व एक कार बरामद हुआ है। इसके बाद वह आइपीएस अधिकारी बनकर लगभग रोज रात खनियारा व धर्मशाला क्षेत्र में नकली रेड करता था।

    Hero Image
    हिमाचल में पकड़ा गया फर्जी आईपीएस अधिकारी

    धर्मशाला, जागरण संवाददाता: सदर थाना धर्मशाला के तहत खनियारा के तरापड़ा गांव में पिछले डेढ़ साल से खुद को अंडर कवर आइपीएस अधिकारी बताकर किराये के मकान में रह रहे व्यक्ति को कांगड़ा पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान विवेक कुमार निवासी महाराष्ट्र के रूप में हुई है। यहां वह नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को अंडर कवर अधिकारी बनकर रह रहा था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस को आइपीएस अधिकारी बनकर रह रहे विवेक कुमार की सूचना गुप्तचर विभाग की ओर से मिली थी। जिसके आधार ने रविवार को पुलिस सिविल ड्रेस से कुछ जवान उसके कमरे में भेजे तो वह उसके साथ बहस करने लगा। इसी बीच अन्य जवान भी मौके पर पहुंच गए। उसके पास से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के सदस्य होने का नकली आइडी कार्ड और एक पिस्टल का कवर, एक बाइक व एक कार बरामद हुआ है।

    रात में करता था नकली रेड

    जानकारी के मुताबिक विवेक कुमार पहले धर्मशाला में प्राइवेट नौकरी करता था और उसके बाद उसने नकली आइडी कार्ड बनाया। इसके बाद वह आइपीएस अधिकारी बनकर लगभग रोज रात खनियारा व धर्मशाला क्षेत्र में नकली रेड करता था। यह सिर्फ चरस बेचने वालों से पकड़ता था और उसने नशा लेकर उन्हें छोड़ देता था।

    पुलिस ने किया गिरफ्तार

    इन लोगों से पकड़ी हुई चरस को वह खुद भी पीता था और बेचता भी था। पहले वह बाइक पर इस कारनामे को अंजाम देता था और तीन माह पूर्व वह गुजरात नंबर की कार लाया था। उसने कार के दोनों ओर भारत सरकार लिखवाया था और नकली आइडी कार्ड कार में अंदर ही लटकाया हुआ था। यहां उसने अपने साथ अन्य कुछ युवकों को भी मिला लिया था, जोकि इस कार्य में उसका सहयोग करते थे। उधर पुलिस अधीक्षक कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि आरोपित विवेक को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा उसके एक साथी के घर की भी तलाशी ली जा रही है।