बोले पवन बजरंगी, बजरंग दल हिंदू राष्ट्रवादी संगठन
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल संगठनात्मक जिला देहरा के परागपुर प्राखंड में बजरंग दल की बैठक संगठन के सह मंत्री जिला देहरा तिरलोक चंद शर्मा की विशेष उपस्थिति में सदाशिव मंदिर परिसर कुहना में हुई। उन्होंने बजरंग दल कार्यकर्ताओं को संगठन के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

डाडासीबा, संवाद सूत्र। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल संगठनात्मक जिला देहरा के परागपुर प्राखंड में बजरंग दल की बैठक संगठन के सह मंत्री जिला देहरा तिरलोक चंद शर्मा की विशेष उपस्थिति में सदाशिव मंदिर परिसर कुहना में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पवन बजरंगी ने की ओर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। इस मौके पर उन्होंने बजरंग दल कार्यकर्ताओं को संगठन के बारे में विस्तार से जानकारी दी और संगठनात्मक गतिविधियों के बारे में भी बताया। उन्होंने बताया की बजरंग दल हिंदू राष्ट्रवादी संगठन है जो विश्व हिंदू परिषद की युवा शाखा है और यह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विचार परिवार का सदस्य है।
इसका मूल मंत्र है सेवा सुरक्षा संस्कार व इसी उद्देश्य के लिए बजरंग दल में युवाओं को सेवाभाव से समर्पित होकर हिंदू सनातन संस्कृति की सुरक्षा के लिए, संस्कारयुक्त सकारात्मक तौर पर प्रेरित किया जाता है, अपने धार्मिक मूल्यों की रक्षा के लिए ही बजरंग दल की स्थापना हुई थी उन्होंने बताया कि आज हिन्दुत्व का डंका विश्वभर में गूंज रहा है। उसमें बजरंग दल की अग्रणी भूमिका रही है। गौरक्षा व अन्य तमाम हिंदू धर्म के सरोकार वाले विषयों को सरकार व प्रशासन के समक्ष ज़ोरदार तरीके से बुलंद आवाज़ में उठाकर उसे हल करवाने का प्रयास बजरंग दल के स्वयंसेवकों द्वारा लगातार जारी है, हिंदू धर्म के प्रति समर्पित यह संगठन देवभक्ति के साथ-साथ देशभक्ति के लिए भी युवाओं को प्रेरित करने का काम करता है राम जन्मभूमि अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण का रास्ता प्रशस्त कर पाए हैं यह करोड़ों हिंदुओं के संघर्षों वह बलिदानों का परिणाम है।
इसमें भी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है आज सरहद पर हमारे वीर जवानों द्वारा देश की रक्षा की जा रही है। लेकिन देश के भीतर के शत्रुओं व दिमकों नशा माफियाओं, गौतस्करों को मिटाने का दायित्व कौन निभाए। इसलिए बजरंग दल की मौजूदा स्थिति में भूमिका अहम हो जाती है। ऐसे तमाम विषयों के लिए भी हमें मजबूती से एकजुट होकर संघर्षरत रहना होगा। युवाओं की इसमें महत्वपूर्ण भूमिका है उन्होंने युवाओं का बजरंग दल से जुड़ने का आह्वान किया है। इस मौके पर प्राखंड अध्यक्ष तिलक राज, देहरा प्राखंड उपाध्यक्ष मदनलाल, उपाध्यक्ष परागपुर अरूण डोगरा, रमेशचंद, गोविंदलाल, ऋतिक, रिशव, योगेश भाटिया, आशीष राणा, शशि शर्मा, राजकुमार, मनजीत, पंकज, रमन, अभय, अरविंद, अंशुल, आदर्श, हरीश उपस्थित रहे।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष द्वारा संगठन में विस्तार करने के लिए प्राखंड व खंड स्तर पर दायित्वों की घोषणाएं भी की है। जिसमें अशीष राणा जिला बजरंग दल सह संयोजक, शशि शर्मा गौरक्षा प्रमुख प्राखंड परागपुर, गोविंदलाल सह सत्संग प्रमुख परागपुर, पंकज ठाकुर उपाध्यक्ष परागपुर प्राखंड तमाम नियुक्तियां तुरंत प्रभाव से लागू मानी जाएंगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।