Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एचआरटीसी की एसी बसों में लगेगा साधारण किराया

    By Edited By:
    Updated: Mon, 10 Dec 2018 11:20 AM (IST)

    ह‍िमाचल प्रदेश से बाहर जाने वाली एचआरटीसी एसी बसों में अब साधारण किराया लिया जाएगा। आरंभ में निगम 15 बसें प्रदेश से बाहर के रूटों पर इस योजना के तहत चलाएगा।

    Hero Image
    एचआरटीसी की एसी बसों में लगेगा साधारण किराया

    जेएनएन, पंचरुखी। ह‍िमाचल प्रदेश से बाहर जाने वाली एचआरटीसी एसी बसों में अब साधारण किराया लिया जाएगा। आरंभ में निगम 15 बसें प्रदेश से बाहर के रूटों पर इस योजना के तहत चलाएगा। अगर प्रयोग सफल रहा तो बसें और बढ़ाई जाएंगी। यह बात वन व परिवहन मंत्री गोव‍िंद स‍िंह ठाकुर ने भारतीय जन सेवा संस्था की ओर से आयोजित 'व्यसनमुक्त हिमाचल-स्वस्थ हिमाचल' विषय पर आयोजित खंडस्तरीय प्रतियोगिता के समापन पर सलियाणा में कही।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा मुहैया करवाने के लिए सरकार प्रयासरत है। इस खंडस्तरीय प्रतियोगिता में 37 स्कूलों के 250 के करीब बच्चों ने भाग लिया। इस मौके पर भाषण, लघु नाटक, स्लोगन, पें¨टग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। वन मंत्री ने बच्चों को नशे की बुराई से दूर रहने तथा अन्य बच्चों को भी इस बुराई से दूर रहने के लिए प्रेरित करने को कहा।

    इस मौके पर विधायक र¨वद्र कुमार, वन मंत्री की पत्नी रजनी ठाकुर, जिला भाजपा अध्यक्ष विनय शर्मा, भारतीय जन सेवा संस्था के प्रधान अनिल गौड़, नीरज गुप्ता, डीएसपी विकास धीमान, बीडीओ विवेक चंदेल, आरएम एचआरटीसी राजकुमार पाइक, शकिंद्र मैणी, राजेश दीक्षित, संवीर गुप्ता, जितेंद्र, रजनीश आजाद, पंकज, शक्ति चंद राणा सहित विभिन्न स्कूलों के प्राचार्य व बच्चे आदि मौजूद थे। वहीं, परिवहन मंत्री ने अंद्रेटा सहित सरदार सोभा स‍िंह आर्ट गैलरी का भी दौरा किया। एचआरटीसी पालमपुर की बदहाल हो चुकी वर्कशॉप की स्थिति भी जानी। उन्होंने अधिकारियों से इसके कागजात तलब किए।

    यह की घोषणाएं वन मंत्री ने अंद्रेटा में वन विभाग के विश्राम गृह के जीर्णोद्धार के लिए 10 लाख, सलियाणा में छ‍िंज मैदान में बास्केटबॉल तथा वालीबॉल कोर्ट के लिए 10 लाख, छ‍िंज मैदान में शीघ्र ही ओपन एयर जिम लगाने की घोषणा की। वन मंत्री ने विद्यालय के बच्चों को 31 हजार रुपये तथा भारतीय जन सेवा संस्था के आयोजकों को 21 हजार रुपये देने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त स्थानीय विधायक ने बच्चों को 11 हजार रुपये तथा संस्था के आयोजकों को ऐच्छिक निधि से 21 हजार रुपये देने की घोषणा की।

    ये बच्चे रहे विजेता भाषण प्रतियोगिता में लाहट स्कूल की महल प्रथम, सलियाणा स्कूल की शालिनी दूसरे और मझेड़ा के विशाल तीसरे स्थान पर रहे। लघु नाटिका में जय¨सहपुर स्कूल विजेता रहा है। स्लोगन प्रतियोगिता में धुपक्यारा की तनवी प्रथम, टटैहल की शिल्पा दूसरे व भूलाणा की मनीषा तीसरे स्थान पर रही। चित्रकला प्रतियोगिता में सरिमालेग की जिज्ञासा प्रथम, खैरा की वंशिका दूसरे तथा सलियाणा की शिल्पा तीसरे स्थान पर रही। मुख्यातिथि ने सभी विजेता व उप विजेताओं को सम्मानित किया।