Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal News: किसानों ने फतेहपुर अनाज मंडी में बेची 273 क्विंटल गेंहू, 60 रुपये प्रति किलों के हिसाब से बेचा अनाज

    Updated: Sat, 24 May 2025 01:01 PM (IST)

    कृषि विभाग की आत्मा परियोजना के अंतर्गत फतेहपुर अनाज मंडी में 19 मई से प्राकृतिक गेहूं की खरीद शुरू हुई। इंदौरा नगरोटा सूरियां नूरपुर और फतेहपुर के किसानों ने 60 रुपये प्रति किलो के हिसाब से गेहूं बेचा। अब तक 273.631 क्विंटल प्राकृतिक गेहूं खरीदा गया है। खंड तकनीकी प्रबंधक सागर गुलेरिया ने बताया कि चार ब्लॉकों के किसानों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

    Hero Image
    किसानों ने फतेहपुर अनाज मंडी में बेची 273.631 क्विंटल गेंहू

    संवाद सहयोगी, फतेहपुर। कृषि विभाग के अन्तर्गत आत्मा परियोजना में प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के अन्तर्गत विकास खंड की सबसे बडी अनाज मंडी फतेहपुर में प्राकृतिक विधि से उगाई गई गेंहू की खरीद 19 मई से शुरू की गई थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसमें चार ब्लॉक इंदौरा, नगरोटा सूरियां, नुरपूर व फतेहपुर के पंजीकृत किसानों ने प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित 60 रुपये के मूल्य पर गेहूं की फसल बेची। अब तक कुल 273.631 क्विंटल प्राकृतिक गेंहू की खरीद की जा चुकी है।

    किसान विजय कुमार, महेन्द्र सिंह, सुमन देवी, चैन सिह, दर्शन सिह, राजेश, सचिन, शिवानी ने प्राकृतिक रूप से उगाई गेहूं की फसल 60 रुपये के हिसाब से फतेहपुर अनाज मंडी में बेची है। खरीद को देखें तो इंदौरा से 15 किसानों ने 43.58, नगरोटा सूरियां के 20 किसानों ने 51.146 क्विंटल, नुरपूर से 14 किसानों ने 54.70 व फतेहपुर 21 किसान से 115 क्विंटल गेंहू की खरीद की गई है।

    खंड तकनीकी प्रबंधक आत्मा फतेहपुर के सागर गुलेरिया ने बताया कि प्राकृतिक गेंहू की जो 19 मई से गेंहू की खरीद शुरू की थी। चार ब्लाकों के किसानों ने अब तक 273.631 क्विंटल अब तक फतेहपुर अनाज मंड़ी में गेहूं बेची है।