डाडासीबा में एक माह के भीतर दूसरा शक्ति प्रदर्शन करेंगे मुकेश ठाकुर
विधान सभा क्षेत्र जसवां परागपुर के समाजसेवी एवं कांग्रेस नेता मुकेश ठाकुर ने साेमवार को नंगल चौंक स्थित अशोका टेंट हाउस परिसर में अपने समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने आगामी विधानससभा चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं से संवाद किया।

डाडासीबा, संवाद सूत्र। विधान सभा क्षेत्र जसवां परागपुर के समाजसेवी एवं कांग्रेस नेता मुकेश ठाकुर ने साेमवार को नंगल चौंक स्थित अशोका टेंट हाउस परिसर में अपने समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने आगामी विधानससभा चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं से संवाद किया।
मुकेश ठाकुर ने बताया कि आगामी 12 अक्टूबर यानि बुधवार को कलोहा के मैदान में वह एक बार फिर से अपना शक्ति प्रदर्शन करेंगे। इसी माह के भीतर मुकेश ठाकुर का ये दूसरा शक्ति प्रदर्शन हो रहा है। अभी पिछले सप्ताह भी मुकेश ठाकुर ने शक्ति प्रदर्शन किया था।
जरूतमंदों को सिलाई मशीनें व खेल का सामान वितरीत करेंगे
वहीं डाडासीबा मैदान में मुकेश ठाकुर ने अपना शक्ति प्रदर्शन कर जसवां परागपुर के राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। एक सप्ताह के भीतर दूसरा प्रदर्शन कर मुकेश ठाकुर ने लगभग लगभग विधान सभा के लिए अपनी ताल ठोक दी है। मुकेश ठाकुर 12 अक्तूबर के दिन ही जरूतमंदों को सिलाई मशीनें ओर अन्य खेल का सामान ओर बच्चो को किताबें भी वितरीत करेंगे। मुकेश ठाकुर ने बताया कार्यकर्ताओं की इच्छा है कि वो आगामी विधान सभा का चुनाव लड़े इस लिए वो चुनाव लड़ रहे है।
कार्यकर्ता किसी भी संगठन की रीढ़ की हड्डी के समान होता है
समाजसेवी मुकेश ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को आगामी विधान सभा में दिन रात बूथ पर डट जाने का आह्वान भी किया। वहीं मुकेश ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता किसी भी संगठन की रीढ़ की हड्डी के समान होता है और अगर यही कार्यकर्ता दिल से समाज के उत्थान के लिए सोचे तो जसवां परागपुर बुलंदियां छू सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने अपने पांच साल के कार्यकाल में कुछ नहीं किया है। भाजपा पहले काेरोना का हवाला देकर हाथ बांधकर घर में बैठी की। अब इधर उधर की बातें करके लोगों को बरगलाने का प्रयास कर रही है।

.jpg)
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।