विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हिमाचल विधानसभा चुनाव: भाजपा से मोदी ने संभाला मोर्चा, कांग्रेस की कमान प्रियंका के हाथ

By Jagran NewsEdited By: Virender Kumar
Published: Fri, 14 Oct 2022 07:25 AM (IST)

Himachal Vidhansabha Chunav जल्द ही हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की घोषणा हो सकती है। ऐसे में प्रदेश की राजनीति ...और पढ़ें

हिमाचल विधानसभा चुनाव: भाजपा से मोदी ने संभाला मोर्चा, कांग्रेस की कमान प्रियंका के हाथ।
हिमाचल विधानसभा चुनाव: भाजपा से मोदी ने संभाला मोर्चा, कांग्रेस की कमान प्रियंका के हाथ।

शिमला, जागरण संवाददाता। Himachal Vidhansabha Chunav, जल्द ही हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की घोषणा हो सकती है। ऐसे में प्रदेश की राजनीति पूरी तरह गर्मा गई है। भाजपा की तरफ से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मोर्चा संभाला है। मंडी की रैली को वर्चुअली संबोधित करने के बाद बिलासपुर में जनसभा को संबोधित किया था। वीरवार को ऊना के बाद चंबा में लोगों को संबोधित किया। 16 अक्टूबर को धर्मशाला में मोदी की रैली प्रस्तावित है। इसके बाद सुजानपुर में भी कार्यक्रम की योजना है। वहीं, कांग्रेस की तरफ से राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार को सोलन में लोगों को संबोधित करेंगी। इसके बाद प्रियंका तीनों अन्य संसदीय क्षेत्रों में जनसभाएं करेंगी। कांग्रेस को प्रियंका का सहारा ही दिख रहा है।

नड्डा कर चुके हैं चारों संसदीय क्षेत्रों का दौरा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी चारों संसदीय क्षेत्रों का दौरा कर चुके हैं। भाजपा के केंद्रीय नेताओं के हिमाचल में कार्यक्रमों की सूची शीघ्र तैयार होगी। कांग्रेस में प्रियंका के अतिरिक्त छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, सचिन पायलट व अन्य नेताओं को बुलाने की भी योजना है। जल्द ही प्रदेश में स्टार वार तेज हो जाएगी। भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री मोदी व जेपी नड्डा मैदान में उतरे हैं। इसके साथ ही गृह मंत्री अमित शाह का भी सिरमौर में भी दौरा प्रस्तावित है। इसके बाद अन्य भाजपा के और नेता भी चुनाव प्रचार को धार देंगे। भाजपा पूरी तैयारी में है कि कांग्रेस को कोई मौका ही न मिले और प्रदेश में पांच साल बाद सरकार बदलने के रिवाज को ही बदल दिया जाए।

राहुल गांधी भी आ सकते हैं हिमाचल

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी हिमाचल में चुनाव प्रचार करते देखे जा सकते हैं। वहीं, कांग्रेस की ओर से अब तक प्रियंका की एक चुनावी रैली तय हो पाई है। फिलहाल भाजपा के दिग्गजों को प्रियंका ही एकमात्र चुनौती दिख रही हैं। हालांकि, भारत जोड़ो यात्रा में व्यस्त राहुल गांधी भी हिमाचल आ सकते हैं। फिर भी इनकी चुनावी रैलियां कम होंगी। इनके अलावा कांग्रेस के अन्य नेता भी मैदान में उतरेंगे, लेकिन अभी यह तय नहीं है। अधिक जिम्मेदारी प्रियंका गांधी वाड्रा पर ही होगी।