विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kangra बस अड्डे पर रात 11 बजे युवती से छेड़छाड़, विरोध किया तो गुंडे बुला पीड़िता के भाई को पीटा, 6 सिरफिरे पकड़े

Published: Sat, 12 Jul 2025 04:41 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 12 Jul 2025 05:08 PM (GMT+05:30)

Kangra News कांगड़ा बस स्टैंड पर एक युवती के साथ कुछ असामाजिक तत्वों ने छेड़छाड़ की और अश्लील हरकतें की। ...और पढ़ें

कांगड़ा अड्डे पर रात को बस का इंतजार कर रही युवती से छेड़छाड़ हुई है।
कांगड़ा अड्डे पर रात को बस का इंतजार कर रही युवती से छेड़छाड़ हुई है।

HighLights

  1. पालमपुर की बस का इंतजार कर रही थी युवती
  2. बस स्टैंड पर युवती को अकेला देखकर की छेड़छाड़
  3. पुलिस ने सुबह होने से पहले सलाखों के पीछे पहुंचाया सिरफिरा

रितेश ग्राेवर, कांगड़ा। Kangra News, जिला कांगड़ा की सुरक्षा का जिम्मा पुलिस अधीक्षक व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दोनों महिला अधिकारियों के कंधो पर पर है। लेकिन जिले की महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। कुछ असामाजिक तत्वों ने कांगड़ा बस अड्डे पर शुक्रवार रात एक युवती के साथ छेड़छाड़ की और उसके बाद सरेआम अश्लील हरकतें की। युवती के साथ खड़े भाइयों ने इसका विरोध किया तो आरोपित ने अपने अन्य साथियों को बुलाकर उन्हें भी पीटा।

यह घटना कांगड़ा बस स्टैंड पर शुक्रवार रात 11 बजे के आसपास घटित हुई। मारपीट की घटना से पहले ही युवती ने हिम्मत का परिचय देते हुए इंटरनेट मीडिया पर कांगड़ा पुलिस से मदद मांगी थी और पुलिस की मदद के लिए पुलिस हेल्पलाइन नम्बर 112 पर भी काल की। इसके बाद पुलिस हरकत में आई व मौके पर पहुंची। 

पालमपुर की बस का इंतजार कर रही युवती को कांगड़ा पुलिस ने अपने संरक्षण में लिया और पूरे मामले की जानकारी ली। कांगड़ा पुलिस ने एक युवती के साथ छेड़छाड़ के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सुबह आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है और पिटाई करने वाले पांच अन्य युवाओं को भी हिरासत में ले लिया है।

युवक ने युवती को गलत इशारे किए 

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह पालमपुर की बस का इंतजार कर रही थी, इस दौरान एक युवक ने उसकी ओर गलत इशारे किए, उसके उपरांत फोन पर बात करने का नाटक किया और मासूम बनने कोशिश की। वह शराब के नशे में था। विरोध करने पर उसने कुछ गुंडे वहां बुलाए और साथ खड़े उसके भाई पर हमला कर दिया। इस दौरान युवती ने पुलिस को सूचित कर दिया था। पुलिस के आने से पहले ही वे लोग वहां से फरार हो गए। युवती ने मोबाइल फोन पर व्यक्ति की वीडियो बना ली है, जिससे पुलिस को आरोपित को पकड़ने में आसानी हुई।

सुबह होने से पहले आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि 112 हेल्पलाइन के माध्यम से सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम तुरंत घटनास्थल पर भेजी गई और पीड़िता को बस स्टैंड पर पाया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भोर होने से पहले आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपित सहित कुल छह लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 75, 115(2), और 3(5) के तहत एफआइआर दर्ज की। पुलिस ने एक मुख्य आरोपित को सुबह व अन्य पांच आरोपितों को दोपहर में पकड़ लिया।

निजी बस का कंडक्टर है आरोपित

उन्होंने कहा कि मुख्य आरोपित की पहचान 28 वर्षीय विजय कुमार निवासी गांव कोडिया डाकघर लंज उपतहसील हारचक्कियां जिला कांगड़ा के रूप में हुई है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। यह मून लाइट निजी बस में परिचालक है। उन्होंने कहा कि पांच अन्य लोगों को भी पकड़ा है, जो सभी कांगड़ा के स्थानीय निवासी हैं। 

यह भी पढ़ें- Shimla News: शिमला में 25 वर्षीय बिलाल ने घर में घुसकर की महिला से छेड़छाड़, बुटीक में काम करता है आरोपित

पुलिस ने रात को ठहरने की व्यवस्था की

पुलिस अधीक्षक कांगड़ा ने बताया कि पीड़िता और उसके परिवार के लिए कांगड़ा में एसएचओ कांगड़ा और उनकी टीम ने देर रात करीब एक बजे बारिश के दौरान रहने और खाने की व्यवस्था भी की। उन्होंने कहा कि कांगड़ा पुलिस जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दिन-रात प्रतिबद्ध है। युवतियों से किसी भी तरह की छेड़छाड़, बुरे इशारे करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कांगड़ा पुलिस सख्ती से पेश आएगी।

यह भी पढ़ें- Himachal News: विदेश में रह रहे जीजा से वीडियो काल पर बात न की तो महिला के अश्लील फोटो व वीडियो कर दिए Viral