विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अवैध कारोबार करने वालों पर शिकंजा कसेगा मनाली प्रशासन, नगर परिषद मनाली के साथ मिलकर शुरू की मुहिम

By Richa RanaEdited By:
Published: Sat, 07 May 2022 08:40 AM (IST)

मनाली प्रशासन ने पर्यटन नगरी मनाली में अवैध कारोबार करने वाले लोगों पर कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है। ...और पढ़ें

मनाली प्रशासन ने पर्यटन नगरी मनाली में अवैध कारोबार करने वाले लोगों पर कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है।
मनाली प्रशासन ने पर्यटन नगरी मनाली में अवैध कारोबार करने वाले लोगों पर कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है।

मनाली,जागरण संवाददाता। मनाली प्रशासन ने पर्यटन नगरी मनाली में अवैध कारोबार करने वाले लोगों पर कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है। एसडीएम मनाली डा. सुरेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में नगर परिषद, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग व चाइल्ड लाइन के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। प्रशासन को शिकायत मिल रही थी कि मनाली बाजार में कुछ लोग अवैध कारोबार कर रहे हैं तथा फुट पाथ में नकली शलीजित, ड्राई फ्रूट, ग़ुलावा जामुन बेच रहे हैं। लोगों ने बाहरी राज्य से आए झुगी झोंपड़ी में रहने वाले बच्चों द्वारा माल रोड में भीख मांगने की बात भी प्रशासन के समक्ष रखी।

बैठक के बाद एसडीएम व डीएसपी के नेतृत्व में शुक्रवार शाम को नगर परिषद के सहयोग से अभियान शुरु किया। हालांकि पहले दिन किसी पर भी कोई कानूनी कार्रवाई न कर उन्हें समझाया गया तथा फुटपाथ को खाली रखने का आग्रह किया गया। नदी के किनारे झुगी झोपड़ी में रह रहे बाहरी राज्य के लोगों को भी ब्यास नदी के ख़तरे से अवगत करवाया। एसडीएम मनाली डा. सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि लोगों की शिकायत पर प्रशासन ने नगर परिषद के सहयोग से यह अभियान शुरु किया है। उन्होंने कहा कि पर्यटकों की सुविधा को देखते हुए शहर को साफ व सुथरा रखा जा रहा है। पर्यटकों को नकली सामान बेचने वालों पर शिकंजा कसा जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम समय समय पर छापेमारी करेगी और खाने का नकली समान बेचने वालों पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाएगी।

उन्होंने कहा कि शुक्रवार को टीम ने मौके पर जाकर फुटपाथ पर कब्जा करने वालों सहित अवैध कारोबार चला रहे लोगों को समझाया है। सभी से आग्रह किया कि वो सैलानियों की सेहत से खिलवाड़ न करें। उन्होंने कहा कि आग्रह के बाद भी न मानने वालों पर अब कानूनी तरीके से कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।