Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jairam and Sukhwinder Sukhu : जानें आखिर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व सुखविंदर सुक्खू एकसाथ क्यों गए दिल्ली

    हिमाचल में 12 नवंबर को हुए विधानसभा सभा चुनाव के बाद अब मतगणना के लिए कई दिन का समय है। इसी बीच रविवार को इंटरनेट मीडिया पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह का एक फोटो प्रसारित हो रहा है कि दोनों एकसाथ दिल्ली गए हैं।

    By Anil ThakurEdited By: Manoj KumarUpdated: Sun, 20 Nov 2022 06:04 PM (IST)
    Hero Image
    चंडीगढ़ से एक ही फ्लाइट में दिल्ली जाते मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व कांग्रेस विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू। सौ. इंटरनेट मीडिया

    शिमला,जागरण संवाददाता। Jairam and Sukhwinder Sukhu हिमाचल में 12 नवंबर को हुए विधानसभा सभा चुनाव के बाद अब मतगणना के लिए कई दिन का समय है। आठ दिसंबर को मतगणना से पहले प्रदेश के दोनों प्रमुख दल कांग्रेस व भाजपा अपने-अपने गणित लगा रहे हैं। इसी बीच रविवार को इंटरनेट मीडिया पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह का एक फोटो प्रसारित हो रहा है कि दोनों एकसाथ दिल्ली गए हैं। हालांकि यह महज एक संयोग है। मुख्यमंत्री जयराम दिल्ली में नगर निगम चुनाव के प्रचार के लिए दिल्ली गए हैं जबकि सुक्खू कांग्रेस के आला नेतओं से मुलाकात के लिए गए हैं। चंडीगढ़ से दोनों एक ही फ्लाइट से दिल्ली जाने से इंटरनेट मीडिया पर तरह तरह के क्यास लगा रहे हैं, लेकिन राजनीति से इससे कोई लेना-देना नहीं है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गौर रहे कि हिमाचल में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। आठ दिसंबर को गुजरात के साथ ही रिजल्ट घोषित होगा। प्रदेश की जनता इसका बेसब्री से इंतजार कर रही है। कांग्रेस व भाजपा दोनों ही दलों के नेताओं की दिल्ली दौड़ शुरू हो गई है। रविवार को संयोग ऐसा हुआ कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और कांग्रेस पार्टी से मुख्यमंत्री पद के दावेदार सुखविंद्र सिंह सुक्खू दोनों चंडीगढ़ में एक ही फ़्लाइट में बैठकर दिल्ली के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर रविवार को सोलन जिला के परवाणू में भाजपा बैठक में हिस्सा लेने के लिए गए थे। यहां से वह दिल्ली में प्रचार करने के लिए निकले। परवाणु से चंडीगढ़ तक वह गाड़ी में गए, यहां से उनकी फ्लाइट थी। वहीं कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू भी चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पहुंचे। संयोग भी ऐसा हुआ कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जिस हवाई जहाज में चढ़े सुक्खू भी उसी फ्लाइट से दिल्ली जा रहे थे। यही नहीं इन दोनों को सीट भी अगल-बगल में ही मिली। और दोनों एक-दूसरे से बात करते हुए रवाना हुए। इसकी फोटो इंटरनेट मीडिया पर खूब प्रसारित हुई।

    जयराम प्रचार, सुक्खू हाईकमान से मिलने गए

    मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दिल्ली में नगर निगम चुनाव में प्रचार करने के लिए दिल्ली गए हुए हैं। दिल्ली में वह कई क्षेत्रों में रोड़ शो करेंगे। जबकि कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू पार्टी हाईकमान से मिलने दिल्ली गए हैं। आला नेताओं को वह हिमाचल विस चुनाव का फीडबैक देने सहित आगामी रणनीति पर भी चर्चा करेंगे। साथ ही वह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से भी मिलेंगे।