Kinnaur Landslide: मलबे से दो और शव निकाले, रस्सी के सहारे खाई में उतर रहे जवान, देखिए वीडियो
Kinnaur Landslide हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला किन्नौर के निगुलसरी में पहाड़ दरकने से लापता लोगों की तलाश के लिए सर्च अभियान सोमवार को आज भी जारी है ...और पढ़ें

रिकांगपिओ, संवाद सहयोगी। Kinnaur Landslide, हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला किन्नौर के निगुलसरी में पहाड़ दरकने से लापता लोगों की तलाश के लिए सर्च अभियान सोमवार को आज भी जारी है। हादसे में जिला प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य लगातार छठे दिन भी जारी है। जवानों को सुबह मलबे के बीच दो और शव दिखे थे, जिन्हें निकाल लिया गया है। अभी इनकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। अब तक 25 लोगों के शव मलबे से निकाले जा चुके हैं। अभी भी लापता तीन और लोगों की तलाश जारी है।
#KinnaurLandslide में लापता लोगों की तलाश में बचाव दल जान जोखिम में डाल रस्सी के सहारे खाई में उतर रहे। अब तक 25 शव निकाले जा चुके हैं। अभी भी 3 लोग लापता हैं। 11 अगस्त को पहाड़ दरकने से यहां बस सहित 5 वाहन मलबे में दब गए थे।@JagranNews @ChinarcorpsIA @NDRFHQ @mygovhimachal pic.twitter.com/OkMVfG9Ggo
— amit singh (@Join_AmitSingh) August 16, 2021
वहीं प्रशासन भी मौके पर मौजूद है तथा राहत व बचाव कार्य सुबह की पहली किरण के साथ शुरू किया गया। सर्च अभियान में सेना व एनडीआरएफ के अलावा हिमाचल पुलिस व होमगार्ड जवान भी अपना पूरा सहयोग दे रहे हैं। जवान जान जोखिम में डालकर गहरी खाई में रस्सी के सहारे उतर रहे हैं।
जिला प्रशासन किन्नौर की डिजास्टर टीम में होमगार्ड के जवान भी शामिल हैं। जहां से बस मलबे के साथ नीचे गिरी थी, वहां से नीचे हिमाचल पुलिस व होमगार्ड के जवानों ने भी सर्च अभियान शुरू कर दिया है। इस दौरान उन्हें दो शव दिखाई दिए हैं, जिन्हें निकालने का कार्य शुरू किया जा रहा है।
बीते दिनों 11 अगस्त को किन्नौर के निगुलसेरी में पहाड़ दरकने से एचआरटीसी बस समेत पांच वाहन मलबे की चपेट में आ गए थे। यहां से 13 लोगों को जिंदा निकाला गया है व 25 शव बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है अभी भी तीन लोग लापता हैं, जिनकी तलाश में सर्च अभियान चल रहा है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।