Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kinnar Kailash Yatra 2022 : किन्नर कैलाश यात्रा आधिकारिक तौर पर बंद, इतने श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

    By Virender KumarEdited By:
    Updated: Tue, 16 Aug 2022 08:59 PM (IST)

    Kinnar Kailash Yatra 2022 पहली अगस्त से जारी किन्नर कैलाश यात्रा सोमवार को आधिकारिक तौर पर बंद कर दी गई। यह जानकारी उपायुक्त एवं जिला दंडाधिकारी किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने दी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष लगभग 2956 लोगों ने किन्नर कैलाश यात्रा पूर्ण की।

    Hero Image
    Kinnar Kailash Yatra 2022 : किन्नर कैलाश यात्रा आधिकारिक तौर पर बंद ।

    रिकांगपिओ, संवाद सहयोगी। Kinnar Kailash Yatra 2022, पहली अगस्त से जारी किन्नर कैलाश यात्रा सोमवार को आधिकारिक तौर पर बंद कर दी गई। यह जानकारी उपायुक्त एवं जिला दंडाधिकारी किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने दी।

    उन्होंने कहा कि इस वर्ष लगभग 2956 लोगों ने किन्नर कैलाश यात्रा पूर्ण की। जिला प्रशासन ने पहली बार किन्नर कैलाश यात्रा जाने के लिए आनलाइन पंजीकरण किया था। आनलाइन पंजीकरण के माध्यम से कुल 900 श्रद्धालुओं व 1751 श्रद्धालुओं ने आफलाइन माध्यम से रजिस्ट्रेशन करवाया। इसके अलावा 1182 श्रद्धालुओं का किन्नर कैलाश समिति ने तांगलिग स्थित बेस कैंप में मौके पर ही रजिस्ट्रेशन की। इससे यात्रा के लिए कुल 3833 ने पंजीकरण करवाया व 2956 लोगों ने किन्नर कैलाश यात्रा को पूर्ण किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    किन्नर कैलाश यात्रा पर गए श्रद्धालु को नाले से निकालती पुलिस की क्यूआरटी टीम।

    तांगलिंग बेस कैंप में की चिकित्सा जांच

    यात्रा के लिए जाने वाले यात्रियों की चिकित्सा जांच तांगङ्क्षलग स्थित बेस कैंप में की गई और चिकित्सा जांच के बाद ही श्रद्धालुओं को किन्नर कैलाश यात्रा के लिए भेजा गया। इसके उपरांत गणेश पार्क पहुंच कर भी यात्रियों की पुन: चिकित्सा जांच की गई। उन्होंने बताया कि आपातकालीन स्थिति में दवा व आक्सीजन के सिलेंडर रखे गए थे। यात्रियों की सुरक्षित यात्रा के लिए पुलिस व होमगार्ड के जवान तैनात किए गए थे। उन्होंने पुलिस विभाग, स्थानीय ग्राम पंचायत, देवता कमेटी व जिला प्रशासन के अधिकारियों व कर्मचारियों का यात्रा को सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया।

    comedy show banner
    comedy show banner