कांग्रेस नेता केवल सिंह पठानिया का फेसबुक अकाउंट हैक, फ्रेंड लिस्ट में शामिल लोगों से मांगें पैसे
Kewal Singh Pathania Facebook Account Hacked वन निगम के पूर्व उपाध्यक्ष व शाहपुर से कांग्रेस नेता केवल सिंह पठानिया का फेसबुक अकाउंट हैक हो गया है। शातिरों ने अकांउट हैक कर उनके फ्रेंड लिस्ट में शामिल लोगों से पैसों की भी मांग की है।

धर्मशाला, जागरण संवाददाता। Kewal Singh Pathania Facebook Account Hacked, वन निगम के पूर्व उपाध्यक्ष व शाहपुर से कांग्रेस नेता केवल सिंह पठानिया का फेसबुक अकाउंट हैक हो गया है। शातिरों ने अकांउट हैक कर उनके फ्रेंड लिस्ट में शामिल लोगों से पैसों की भी मांग की है। करीब 12 बजे केवल सिंह पठानिया ने फेसबुक अकाउंट में जानकारी शेयर की है कि उनकी फेसबुक आइडी को हैक कर लिया गया है। अगर कोई भी किसी तरह से पैसों की मांग इस आइडी से करता है तो इसे नजर अंदाज करें। केवल सिंह पठानिया की आइडी से उनके कुछ फेसबुक मित्रों को संदेश भेजा गया है और पैसों की मांग की गई है।
अधिवक्ता राज कपूर को 18 हजार रुपये की मांग उनके संदेश से आई है। इसी तरह पवन कुमार व संसार चंद, नवीन राणा आदि लोगों को भी इस फेसबुक आइडी से पैसों की मांग की गई है। ऐसे में उनके जानने वाले उनके फेसबुक मित्रों ने उन्हें फोन किया और फोन पर यह सूचना दी कि आपके फेसबुक अकाउंट से उन्हें पैसों की मांग के संदेश आ रहे हैं।
केवल सिंह पठानिया ने इस पर संज्ञान लेते हुए तुरंत लोगों से जानकारी साझा कर दी है कि उनकी फेसबुक आइडी हैक हो गई है और इससे पैसों की मांग के संदेश आते हैं तो उसे नजरअंदाज कर दें। उनके मित्रों ने इस संदेश पर अपने कमेंट में बताया है कि उन्हें ऐसी रिक्वेस्ट आई हैं। केवल सिंह पठानिया ने शाहपुर पुलिस थाना में इस संबंध में शिकायत दर्ज करवा दी है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।