Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    केवल सिंह पठानिया पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के राष्ट्रीय वरिष्‍ठ उपाध्यक्ष मनोनीत

    By Rajesh Kumar SharmaEdited By:
    Updated: Wed, 13 Apr 2022 11:49 AM (IST)

    Kewal Singh Pathania केरल में ओवर आल पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप के दौरान भारत के पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के चुनाव हुए है। इसमें राजेश तिवारी को अध्यक्ष चुना गया है। वहीं हिमाचल प्रदेश शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के केवल सिंह पठानिया को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया है।

    Hero Image
    केवल सिंह पठानिया को पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन का वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया है।

    धर्मशाला, जागरण संवाददाता। Kewal Singh Pathania, केरल में ओवर आल पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप के दौरान भारत के पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के चुनाव हुए है। इसमें राजेश तिवारी को अध्यक्ष चुना गया है। वहीं हिमाचल प्रदेश, शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के केवल सिंह पठानिया को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया है। केवल सिंह पठानिया प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव और हिमाचल प्रदेश की पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं। अब केवल सिंह पठानिया राष्‍ट्र स्तर पर पावर लिफ्टिंग सीनियर उपाध्यक्ष के पद पर जिम्मेदारी निभाएंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रदेश में संगठन के पदाधिकारियों ने बताया केवल पठानिया की नियुक्ति से विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के लोगों में खुशी का माहौल है। देश की पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन में वरिष्‍ठ उपाध्यक्ष के पद मिलना एक बहुत बड़ी बात है। इस नियुक्ति पर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं ने केवल सिंह पठानिया को बधाई दी और भविष्य में युवाओं के लिए कुछ करने की आस लगाई है।

    इस मौके पर केवल सिंह पठानिया ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा प्रदेश पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पावर लिफ्टिंग के क्षेत्र में युवाओं को बेहतर मौका उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर जो जिम्मेदारी मिली है उसे भी अच्छी तरह से निभाएंगे। केरल में हुए ओवरआल चैंपियनशिप के दौरान भारत की पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन की कार्यकारिणी के चुनाव में उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    comedy show banner
    comedy show banner