Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्व CM जयराम ठाकुर ने आपदा राहत के लिए हरियाणा सरकार का जताया आभार, बोले- भाजपा संकट में लोगों के साथ है

    Updated: Wed, 10 Sep 2025 03:30 PM (IST)

    नूरपुर में भाजपा कार्यालय में जयराम ठाकुर ने हरियाणा सरकार द्वारा भेजी गई राहत सामग्री के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भाजपा संकट में लोगों के साथ है और प्रधानमंत्री मोदी ने 1500 करोड़ की मदद दी है। भाजपा इस मदद पर नजर रखेगी और कांग्रेस के आरोपों का खंडन किया। भाजपा राहत सामग्री को प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंचा रही है।

    Hero Image
    पत्रकारों से बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

    संवाद सहयोगी,नूरपुर। भाजपा संगठनात्मक जिला नूरपुर के मठौली स्थित कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए हरियाणा सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश में आपदा से प्रभावित क्षेत्रों के लिए भेजी गई राहत सामग्री के लिए हरियाणा सरकार का आभार व्यक्त किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस अवसर पर भाजपा के अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, विधायक विपिन सिंह परमार, पूर्व विधायक मंत्री राकेश पठानिया व विधायक रणवीर सिंह निक्का सहित भाजपा के कई नेता व पदाधिकारी मौजूद रहे।पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा संकट की घड़ी में लोगों के साथ खड़ी है और इस आपदा में लोगों की सहायता करने को प्रयासरत है।

    इस संकट की घड़ी में हिमाचल के आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लोगों की सहायता के लिए हरियाणा,उत्तर प्रदेश व असम राज्यों से राहत आ रही है और भाजपा कार्यकर्ता इस राहत को प्रभावित लोगों के घरों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे है।

    ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल हिमाचल के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया और बाद में प्रभावित लोगों से मिले तथा प्रदेश को 1500 करोड़ की मदद देने का ऐलान किया।उन्होंने इस मदद के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया।

    उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यह मदद प्रभावित लोगों तक पहुंचेगी और भाजपा भी इस पर नजर रखेगी।उन्होंने कहा कि कांग्रेस कहती रही है कि केंद्र के कोई मदद नहीं मिली और अब उम्मीद है कि अब कांग्रेस इस नहीं कहेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पूरे प्रदेश में सड़क, बिजली व पानी व्यवस्था को सुचारू रूप से ठीक कर लोगों को सुविधा प्रदान करे।

    इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने कहा कि चंबा के लिए जो राहत भाजपा के नूरपुर कार्यालय में आई है और इसे जिम्मेदारी के साथ चंबा के प्रभावित इलाकों में भेजा गया।