विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पिता की सीख के बाद शांत हुई कंगना, मां से किया वादा अब नहीं लेंगी पंगा

By Rajesh SharmaEdited By:
Published: Sun, 06 Sep 2020 11:54 AM (IST)Updated: Sun, 06 Sep 2020 09:31 PM (IST)

Kangana Ranaut पिता अमरदीप सिंह रणौत की सीख के बाद अब कंगना शांत हो गई हैं। कंगना ने मां से ...और पढ़ें

पिता की सीख के बाद शांत हुई कंगना, मां से किया वादा अब नहीं लेंगी पंगा
पिता की सीख के बाद शांत हुई कंगना, मां से किया वादा अब नहीं लेंगी पंगा

मंडी, हंसराज सैणी। पिता अमरदीप सिंह रनोट की सीख के बाद अब बॉलीवुड क्वीन कंगना रनोट शांत हो गई हैं। कंगना के मुंबई जाने के ऐलान से चिंतित पिता अपने पैतृक घर भांवला से शनिवार रात मनाली पहुंचे। उन्होंने वर्तमान प्रकरण को लेकर स्वजनों की उपस्थिति में कंगना से चर्चा की। अभिनेत्री के पिता सारे प्रकरण से खफा दिखे। मैराथन चर्चा के बाद कंगना ने मां आशा रनोट से वादा किया वह अब किसी से पंगा नहीं लेगी। आशा रनोट ने कंगना के इस वादे से अपने पति अमरदीप सिंह रनोट को अवगत करवाया। इसके बाद उन्होंने डिनर किया। 

बेटी से मिलने अमरदीप सिंह रनोट शुक्रवार सुबह घर से निकले थे, मगर मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग दवाड़ा के पास बंद होने से उन्हें कमांद कटौला-बजौरा से होकर जाना पड़ा। कुल्लू व मनाली जाने के लिए यह वैकल्पिक मार्ग है। मालवाहक वाहनोंं के कारण इस मार्ग पर जगह जगह जाम लगा था। वह कई घंटे जाम में फंसे रहे। बेटी की सुरक्षा को लेकर चिंतित अमरदीप सिंह रनोट ने केंद्र सरकार से कंगना को सुरक्षा उपलब्ध करवाने की मांग की थी।

घर में हुई चर्चा का वीडियो कंगना ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा आप माफिया से लड़ सकते हैं। सरकार को चुनौती दे सकते हैं, मगर घर में भावनात्मक ब्लैकमेलिंग से निपटना मुश्किल है। मेरे घर में जो हुआ वो आप सब देख सकते हैं। शुक्रवार सुबह कंगना ने एक और ट़्वीट किया। उसमें लिखा है हर कोई लक्ष्मीबाई व भगत सिंह चाहता है, मगर अपने घर में नहीं। सभी अभिभावक यही चाहते हैं, उनके बच्चे आराम से जिंदगी व्यतीत करें।

कंगना के पिता अमरदीप रनोट ने दैनिक जागरण से बातचीत में कंगना को सुरक्षा मुहैया करवाने की मांग की थी। उन्‍होंने बेटी की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। स्‍वजनों के दबाव के बाद कंगना ने उन्‍हें किसी से विवाद न करने का वादा किया है।

यह भी पढ़ें: शांता कुमार ने उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर कंगना काे सुरक्षा देने की उठाई मांग, अभिनेत्री के परिवार से की बात

यह भी पढ़ें: कंगना के समर्थन में उतरी विश्व हिंदू परिषद, सुरक्षा देने की मांग, संजय राउत के बयान की निंदा