विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कंगना के समर्थन में उतरी विश्व हिंदू परिषद, सुरक्षा देने की मांग, संजय राउत के बयान की निंदा

By Rajesh SharmaEdited By:
Published: Sun, 06 Sep 2020 03:51 PM (IST)

VHP Support Kangana पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार भाजपा सांसद व विधायक के बाद अब विश्व हिंदू परिषद भी बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत के समर्थन में उतर गई है।

कंगना के समर्थन में उतरी विश्व हिंदू परिषद, सुरक्षा देने की मांग, संजय राउत के बयान की निंदा
कंगना के समर्थन में उतरी विश्व हिंदू परिषद, सुरक्षा देने की मांग, संजय राउत के बयान की निंदा

मंडी, हंसराज सैनी। पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार, भाजपा सांसद रामस्वरूप शर्मा व विधायक कर्नल इंद्र सिंह के बाद अब विश्व हिंदू परिषद भी बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत के समर्थन में उतर गई है। वीएचपी के प्रांत अध्यक्ष लेखराज राणा ने शिव सेना नेता संजय राउत के बयान की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार से कंगना को अविलंब सुरक्षा उपलब्ध करवाने की मांग की है। ड्रग्स व बॉलीवुड माफिया के खिलाफ आवाज बुलंद करने पर कंगना के प्रयासों की तारीफ करते हुए कहा हिमाचल कंगना की जन्म भूमि तो मुंबई कर्मभूमि है। मुंबई देश का अभिन्न अंग हैं और हर नागरिक का उस पर अधिकार है।

संजय राउत को इस तरह के बयान देना शोभा नहीं देता। कंगना हिम्मत जुटाकर ड्रग्स माफिया के खिलाफ खड़ी हुई है। उसका साथ देने की बजाय उसे दबाने की कोशिश हो रही है। राजनीतिक दबाव में आकर सुशांत सिंह राजपूत के हत्यारों को बचाया जा रहा है। कंगना ने मुंबई पुलिस के बारे में कभी कुछ नहीं कहा। सुशांत मामले में मुंबई पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए अविश्वास जताया है।

कंगना के साथ पूरा देश व न्यायप्रिय लोग खड़े हुए हैं। लेखराज राणा ने कहा गुलशन कुमार ने भी इसी तरह की हिम्मत दिखाई थी। माफिया ने उनकी हत्या कर दी थी। ऐसे लोग अब कंगना की हत्या की साजिश रच रहे हैं। तीन एजेंसियोंं की जांच में अब जो तथ्य सामने आए हैं, उससे यह बात सिद्ध हो गई है कंगना अपनी जगह ठीक थी और मुंबई पुलिस गलत थी।