विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

20 जनवरी से होंगी सीयू पत्रकारिता विभाग की मिड टर्म परीक्षा

By Richa RanaEdited By:
Published: Fri, 01 Jan 2021 12:01 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के पत्रकारिता व न्यू मीडिया विभाग तीसरे सेमेस्टर की मिड टर्म व एडं टर्म परीक्षाएं 20 ...और पढ़ें

केंद्रीय विश्वविद्यालय के पत्रकारिता व न्यू मीडिया विभाग के तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 20 जनवरी से शुरू होंगी।
केंद्रीय विश्वविद्यालय के पत्रकारिता व न्यू मीडिया विभाग के तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 20 जनवरी से शुरू होंगी।

धर्मशाला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के पत्रकारिता व न्यू मीडिया विभाग तीसरे सेमेस्टर की मिड टर्म व एडं टर्म परीक्षाएं 20 जनवरी से शुरू होंगी। जर्नलिज्म एंड मार्स कॉम्यूनिकेशन की परीक्षाएं 20 जनवरी से शुरू होंगी, जबकि न्यू मीडिया विभाग की 29 जनवरी से होंगी। मिड टर्म की सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक, जबकि इसी दिन एंड टर्म परीक्षा दोपहर बाद 1 बजे से चार बजे तक होंगी।

जर्नलिज्म एंड मास कॉम्यूनिकेशन के तीसरे सेमेस्टर का 20 जनवरी को डाटा जर्नालिज्म का पेपर होगा। 27 जनवरी पॉलिटिकल जर्नालिज्म, दो फरवरी मास मीडिया रिसर्च व पांच फरवरी को एडवटाइजिंग की परीक्षा होगी।

इसके अलावा न्यू मीडिया विभाग के तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा में 29 जनवरी को टीवी प्रोडक्शन का पेपर होगा। इसके बाद 2 फरवरी को मोबाइल एंड इंटरनेट प्रोडक्शन, 3 फरवरी कम्यूनिकेशन रिसर्च व 5 फरवरी को ऑनलाइन एडिटिंग का पेपर होगा।