विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जयराम ठाकुर ने मलाणा गांव में प्रवेश से पहले देवता के दरबार में ली अनुमति, पहली बार कोई मुख्यमंत्री पहुंचा गांव

By Rajesh Kumar SharmaEdited By:
Published: Fri, 12 Nov 2021 01:22 PM (IST)Updated: Fri, 12 Nov 2021 02:15 PM (IST)

Jairam Thakur Malana Visit हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करीब दो किलोमीटर खड़ी चढ़ाई चढ़कर कुल्लू जिला के ऐतिहासिक ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने देव जमदग्नि ऋषि के दरबार में माथा टेका और प्रवेश की अनुमति ली।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने देव जमदग्नि ऋषि के दरबार में माथा टेका और प्रवेश की अनुमति ली।

कुल्लू, हंसराज सैनी। Jairam Thakur Malana Visit, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करीब दो किलोमीटर खड़ी चढ़ाई चढ़कर कुल्लू जिला के ऐतिहासिक मलाणा गांव पहुंचे। सड़क मार्ग से गांव पहुंचने के लिए उन्होंने पौने दो घंटे में पैदल सफर तय किया। गांव के प्रवेश द्वार पर पहुंचते ही उन्होंने देव जमदग्नि ऋषि के दरबार में माथा टेका और प्रवेश की अनुमति ली। देवता से अनुमति मिलने के बाद ही जयराम ठाकुर गांव में पहुंचे। देवता ने गूर के माध्‍यम से मुख्‍यमंत्री व उनके साथ मौजूद लोगों को गांव में आने की अनुमति दी।

मुख्यमंत्री ने मलाणा पहुंच कर अग्निकांड प्रभावितों से बातचीत की और सरकार की तरफ से उन्हें हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। मलाणा गांव में पहली बार कोई मुख्यमंत्री पहुंचा। 2008 में हुए अग्निकांड में तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रो. प्रेमकुमार धूमल ने गांव में जाने का प्रयास किया था, लेकिन बीच रास्ते से वापस होना पड़ा था। सड़क मार्ग से गांव के रास्ते की खड़ी चढ़ाई चढ़ने के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पत्थरों पर बैठकर विश्राम कर थकावट दूर की। यहां प्राकृतिक जलस्रोत का पानी पीया।

यह भी पढ़ें: सीएम जयराम ठाकुर दो किलोमीटर पैदल चलकर पहुंचे ऐतिहासिक गांव मलाणा, अग्निकांड प्रभावितों से मिले

उन्होंने रास्ते में कैफे संचालकों व चाय की दुकान करने वालों से बातचीत की। उन्होंने चंबा जिला के सलूणी के अजीत कुमार से उनके कारोबार के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री के साथ शिक्षा मंत्री गाेविंद ठाकुर, पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी भी थे।

यह भी पढ़ें: मलाणा जाते हुए मुख्‍यमंत्री ने कैफे संचालक और राहगीरों से की बातचीत, पर्यटकों से भी हुए रूबरू

यह भी पढ़ें: Malana Village: मलाणा गांव में चलता है सबसे पुराना लोकतंत्र, इस कारण नहीं बन पाई आज तक सड़क