विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मलाणा जाते हुए मुख्‍यमंत्री ने कैफे संचालक और राहगीरों से की बातचीत, पर्यटकों से भी हुए रूबरू

By Rajesh Kumar SharmaEdited By:
Published: Fri, 12 Nov 2021 12:42 PM (IST)

CM Jairam Thakur Malana Visit जिला कुल्लू के ऐतिहासिक गांव मलाणा में अग्निकांड के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एक घंटा ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मलाणा जाते हुए रास्ते में कैफे संचालक राहगीर पर्यटकों से बातचीत की।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मलाणा जाते हुए रास्ते में कैफे संचालक राहगीर पर्यटकों से बातचीत की।

कुल्लू, संवाद सहयोगी। CM Jairam Thakur Malana Visit, जिला कुल्लू के ऐतिहासिक गांव मलाणा में अग्निकांड के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एक घंटा पैदल सफर कर मलाणा पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रास्ते में कैफे संचालक राहगीर पर्यटकों से बातचीत की। कैफे संचालक शरद पाटिल पुणे निवासी से मुख्यमंत्री ने पूछा ग्रामीणों की जरूरतों को कैसे पूरा करते हैं और क्या क्या आवश्यकता रहती है। इस पर शरद पाटिल ने बताया ग्रामीण काफी सहयोग करते हैं। मुख्‍यमंत्री ने रास्‍ते दो जगह विश्राम किया। इस दौरान सीएम ने प्राकृतिक स्रोत पर पानी पिया। इसके अलावा कैफे में रुकने के दौरान भी एक गिलास पानी पिया। कैफे पर मौजूद कर्मियों ने उन्‍हें चाय पीने के लिए कहा, लेकिन उन्‍होंने मना किया। हालांकि सीएम ने कैफे कर्मी का मान रखते उसे पानी पिलाने को कहा।

शरद पाटिल ने बताया मुझे मुख्यमंत्री से मिलकर बहुत खुशी हुई। उन्होंने हालचाल जाना और यहां के लोगों के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि वह यूरोप में पढ़ाई करने के बाद मलाणा में कैफे का संचालन कर रहे हैं। वह यहां पर करीब 10 साल से रह रहे हैं। मलाणा के लोगों की हर जरूरतों का ध्यान रखा जाता है यहां के लोग बहुत भोले भाले हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने यहां आए पर्यटकों से भी बातचीत की और मलाणा को विकस‍ित करने के लिए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें: Malana Village: मलाणा गांव में चलता है सबसे पुराना लोकतंत्र, इस कारण नहीं बन पाई आज तक सड़क

यह भी पढ़ें: Malana Fire Incident: हिमाचल के ऐतिहास‍िक गांव मलाणा में भड़की आग, 16 मकान जले; करोड़ों का नुकसान