विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मलाणा में जयराम ठाकुर बोले, हिमाचल में भांग की खेती को अनुमति देने के लिए विशेषज्ञों की कमेटी गठित

By Rajesh Kumar SharmaEdited By:
Published: Fri, 12 Nov 2021 03:17 PM (IST)

Jairam Thakur Malana Visit मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में नियंत्रित तरीके से भांग की खेती करने पर ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा नियंत्रित तरीके से भांग की खेती करने पर सरकार गंभीरता से विचार कर रही है।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा नियंत्रित तरीके से भांग की खेती करने पर सरकार गंभीरता से विचार कर रही है।

कुल्लू, जागरण संवाददाता। Jairam Thakur Malana Visit, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में नियंत्रित तरीके से भांग की खेती करने पर सरकार गंभीरता से विचार कर रही है। इसके लिए सरकार ने विशेषज्ञों की एक कमेटी गठित की है। यह कमेटी उत्तराखंड माडल व विदेशों में होने वाली भांग की खेती व नियमों का अध्ययन करेगी। कमेटी की रिपोर्ट के बाद सरकार निर्णय लेगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को कुल्लू जिला के ऐतिहासिक गांव मलाणा का दौरा कर वहां 27 अक्टूबर को हुए अग्निकांड का जायजा लिया व प्रभावितों का हालचाल जाना। बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के कई क्षेत्रों से भांग की खेती को कानूनी वैधता देने की मांग लोग काफी समय से कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: जयराम ठाकुर ने मलाणा गांव में प्रवेश से पहले देवता के दरबार में ली अनुमति, पहली बार कोई मुख्यमंत्री पहुंचा गांव

भांग का तेल पहले खाने में प्रयोग होता था। बीज से कढ़ी व कई अन्य उत्पाद तैयार होते थे। रेशे से पूहलों के अलावा लोग कई पारंपरिक उत्पाद बनाते थे। प्रतिबंध की वजह से अब इन सब चीजों पर विराम लग गया।  कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर सरकार सिर्फ दवा व रेशा उत्पादन के लिए भांग की खेती करने की मंजूरी देने पर विचार कर सकती है।

यह भी पढ़ें: जयराम ठाकुर ने मलाणा पहुंचकर अग्निकांड प्रभावितों को दी मदद, ऐतिहासिक गांव को लेकर की बड़ी घोषणा

जयराम ठाकुर ने कहा कि अग्निकांड प्रभावितों को सरकार की तरफ से पहले ही बर्तन,कंबल,राशन व तिरपाल आदि उपलब्ध करवा दिए थे। सभी प्रभावितों के मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनेंगे। सरकार ने इसकी स्वीकृति प्रदान कर दी है।

यह भी पढ़ें: मलाणा जाते हुए मुख्‍यमंत्री ने कैफे संचालक और राहगीरों से की बातचीत, पर्यटकों से भी हुए रूबरू