Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Women's Day: सीमा चौधरी को मिला एलआइसी की सर्वश्रेष्ठ महिला अभिकर्ता पुरस्कार Kangra News,

    Seema Chaudhary Best LIC Agent भारतीय जीवन बीमा निगम पालमपुर ने महिला दिवस के उपलक्ष्य में शाखा की अग्रणी महिला अभिकर्ता सीमा चौधरी को सर्वश्रेष्ठ महिला अभिकर्ता पुरस्कार से सम्मानित किया। सीमा 2005 से निगम के साथ जुड़ी हैं।

    By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Updated: Mon, 08 Mar 2021 01:36 PM (IST)
    Hero Image
    भारतीय जीवन बीमा निगम पालमपुर ने अग्रणी महिला अभिकर्ता सीमा चौधरी को सर्वश्रेष्ठ महिला अभिकर्ता पुरस्कार से सम्मानित किया।

    पालमपुर, जेएनएन। Seema Chaudhary Best LIC Agent, भारतीय जीवन बीमा निगम पालमपुर ने महिला दिवस के उपलक्ष्य में शाखा की अग्रणी महिला अभिकर्ता सीमा चौधरी को सर्वश्रेष्ठ महिला अभिकर्ता पुरस्कार से सम्मानित किया। यह पुरस्कार शाखा के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक बिक्रम चंद कौंडल ने सहायक प्रबंधक जीआर कपूर, अनुज कौशल व विकास अधिकारी मनोज कुंवर की उपस्थिति में निजी होटल में आयोजित एजेंट्स कन्वेंशन में सीमा चौधरी को भेंट किया। सीमा चौधरी वर्ष 2005 से निगम के साथ जुड़ी हैं और अब तक 3000 से अधिक पॉलिसी धारकों को सेवाएं प्रदान कर रही हैं। वर्ष 2008 में वह एमडीआरटी (मिलियन डॉलर राउंड टेबल) सम्मान से भी सम्मानित हो चुकी हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं विगत 13 वर्षों से वह चेयरमैन क्लब सदस्य के रूप में शाखा की अग्रणी महिला अभिकर्ता के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें देश भर में कई कन्वेंशन व कांफ्रेंस में भाग लेने का अवसर मिला है तथा भारतीय जीवन बीमा निगम ने पूर्व में भी कई पुरस्कारों से नवाजा है। सीमा चौधरी ने बीमा क्षेत्र के बारे में कई जागरूकता अभियान भी चलाए हुए है।

    ऑल इंडिया रेडियो एफएम पर भी बीमा क्षेत्र से जुड़े विषयों पर वह तीन बार अपनी बात रख चुकी हैं। बीमा क्षेत्र में अपनी मेहनत के बल पर मुकाम हासिल कर सीमा चौधरी महिला सशक्तिकरण की जीती जागती मिसाल बनकर उभरी हैं। बैजनाथ के गांव महाकाल निवासी सीमा चौधरी कई सामाजिक संस्थाओं से भी जुड़ी हुई हैं और विभिन्‍न सामाजिक गतिविधियों में भी अक्सर सक्रिय रहती हैं।