Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    धर्मशाला में नियमों का पालन, नगरोटा बगवां में शारीरिक दूरी दरकिनार

    By JagranEdited By:
    Updated: Mon, 26 Oct 2020 07:16 AM (IST)

    जागरण टीम धर्मशाला/नगरोटा बगवां/नूरपुर पुलिस मैदान धर्मशाला में दशहरा उत्सव सांकेतिक ...और पढ़ें

    Hero Image
    धर्मशाला में नियमों का पालन, नगरोटा बगवां में शारीरिक दूरी दरकिनार

    जागरण टीम, धर्मशाला/नगरोटा बगवां/नूरपुर : पुलिस मैदान धर्मशाला में दशहरा उत्सव सांकेतिक तौर पर मनाया गया। धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया और उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति ने इस अवसर पर पुलिस ग्राउंड में कोविड-19 के प्रोटोकॉल की अनुपालना करते हुए पूजा अर्चना की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस अवसर पर विशाल नैहरिया ने कहा कि विजयदशमी पर्व रावण पर प्रभु राम की विजय की स्मृति में मनाया जाता है। यह बुराई पर अच्छाई, अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। ऐसे पर्व संस्कृति और परंपराओं को सहेजकर रखने में काफी मददगार होते हैं। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के जीवन मूल्यों से जुड़ा यह त्योहार नैतिकता और न्याय के महत्व को स्थापित करता है।

    पुलिस मैदान धर्मशाला में इस बार करीब 30 फीट के रावण का पुतला लगाया गया। पिछले वर्ष यहां 70 फीट ऊंचा पुतला जलाया गया था।

    वहीं राजा साहिब रामलीला व दशहरा क्लब नूरपुर की ओर से दशहरा उत्सव औपचारिकता पूर्ण मनाया गया व रामलीला के स्थान पर रामायण पाठ का आयोजन किया गया। रविवार को डीएसपी आवास के निकट पार्क में दशहरा उत्सव मनाया गया। राजा साहिब दशहरा व रामलीला क्लब के प्रधान आरके महाजन ने बताया कि इस बार कोरोना महामारी के चलते वह किसी भी प्रकार का जोखिम नहीं उठाना चाहते थे। चाहे सरकार ने कुछ नियमों के साथ आयोजन की आज्ञा दे दी थी फिर भी वह लोगों के जीवन के साथ किसी भी प्रकार का जोखिम नहीं उठाना चाहते थे। नगरोटा बगवां में शारीरिक दूरी के नियम दरकिनार

    दशहरा पर्व पर नगरोटा बगवां के गांधी ग्राउंड में लोगों की भारी भरकम भीड़ उमड़ी। रामलीला दशहरा कमेटी की ओर से भगवान श्रीराम, लक्ष्मण हनुमान की भव्य झांकी निकाली गई। गांधी मैदान में भगवान श्रीराम एवं रावण के बीच युद्ध हुआ। तत्पश्चात मेघनाथ, कुंभकर्ण एवं रावण के पुतलों का दहन किया गया। इस दौरान उमड़ी भीड़ ने शारीरिक दूरी के नियम को दरकिनार कर दिया।

    प्रदेश सरकार एवं प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों के तहत रामलीला मंचन एवं दशहरा के आयोजन की स्वीकृति प्रदान की गई थी। गांधी मैदान में अधिकतर लोग बिना मास्क के पहुंचे तथा कंधे से कंधे लगती भीड़ ने दूरी के नियमों को भी तार-तार कर दिया। कोविड-19 के मद्देनजर जहां बड़े-बड़े शहरों में इस पर्व को न मनाने का निर्णय लिया गया, वहीं नगरोटा बगवां में मनाए गए पर्व में उमड़ी भीड़ ने डर अवश्य पैदा कर दिया।

    डीएपी गोहजू में ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन

    डीएवी पब्लिक स्कूल गोहजू में दशहरे के उपलक्ष पर ऑनलाइन प्रतियोगिता करवाई गई, जिसमें बच्चों ने विभिन्न प्रकार के पोस्टर बनाकर अपनी भावनाओं को प्रकट किया। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य जयदेव शर्मा ने भी संपूर्ण विद्यार्थी व अभिभावक वर्ग को दशहरे के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दी।