Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sanskarshala 2022: हमारी सोच व व्यवहार में इंटरनेट मीडिया का महत्वपूर्ण योगदान

    By Jagran NewsEdited By: Virender Kumar
    Updated: Fri, 14 Oct 2022 05:02 PM (IST)

    Sanskarshala 2022 21वीं सदी में इलेक्ट्रानिक उपकरणों जैसे मोबाइल फोन लैपटाप व कंप्यूटर ने संचार के क्षेत्र में क्रांति ला दी है। इस तीसरी सहस्त्राब्दी में शासन के तरीकों में परिवर्तन लाने के लिए इन उपकरणों को एक महत्वपूर्ण साधन के रूप में देखा जा रहा है।

    Hero Image
    Sanskarshala 2022: हमारी सोच व व्यवहार में इंटरनेट मीडिया का महत्वपूर्ण योगदान।

    Sanskarshala 2022, 21वीं सदी में इलेक्ट्रानिक उपकरणों जैसे मोबाइल फोन, लैपटाप व कंप्यूटर ने संचार के क्षेत्र में क्रांति ला दी है। इस तीसरी सहस्त्राब्दी में शासन के तरीकों में परिवर्तन लाने के लिए इन उपकरणों को एक महत्वपूर्ण साधन के रूप में देखा जा रहा है। इस प्रकार के उपकरण हमारे जीवन में कठिन परिस्थितियों से बचे रहने में मदद करते हैं। मैं ऐसे ही कुछ कठिन परिस्थितियों से आपको अवगत करवाना चाहती हूं। कोरोना के नाजुक दौर से हर किसी ने अपने आपको निकाला है। उस वक्त जब बच्चे विद्यालय आने में असमर्थ थे तब इन्हीं उपकरणों की सहायता से विद्यार्थियों के लिए आनलाइन कक्षाएं शुरू की गई थी। हमारे स्कूल ने भी उस भयावह दौर में माइक्रोसाफ्ट के जरिये बच्चों को शिक्षा दी। उस समय माइक्रोसाफ्ट शिक्षकों व विद्यार्थियों के लिए वरदान सिद्ध हुआ। हमारे विद्यार्थियों ने माइक्रोसाफ्ट के विभिन्न टूल्स को सीखा और इसका परिणाम यह हुआ कि आज रेनबो वर्ल्ड स्कूल के शिक्षकों व बच्चों ने माइक्रोसाफ्ट में निपुणता हासिल की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बच्चों के मन पर इंटनरेट मीडिया का प्रभाव

    टेक्नोलाजी में माहिर हमारे विद्यार्थियों व शिक्षकों ने फलिप ग्रिड, वाइटबोर्ड, पैडलेट, वननोट व मैंटीमीटर आदि में निपुणता प्राप्त की है। बच्चों का मन बहुत नाजुक और चंचल होता है और इंटरनेट मीडिया आसानी से किसी की भी सोच व व्यवहार को बदल सकता है। आज इन उपकरणों के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य, शिक्षा, बैंकिंग व व्यवसाय से संबंधित सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। जैसे कि पहले ही बताया गया है कि आज के जीवन में मोबाइल फोन बड़ी भूमिका निभा रहा है। मोबाइल फोन के इस्तेमाल से बहुत सारे काम हम एक जगह बैठे ही कर सकते हैं। इंटरनेट मीडिया का उपयोग अगर सही तरीके से किया जाए तो इसके फायदे सामने आ सकते हैं। इसके माध्यम से बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों के बारे में भी ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं। अगर किसी बच्चे को होमवर्क करने में परेशानी हो रही है तो वह इंटरनेट मीडिया की मदद से उसे दूर कर सकता है।

    इंटरनेट मीडिया पर कर सकते हैं पढ़ाई

    अगर बच्चा किसी कारणवश स्कूल नहीं जा पाता है और उसकी क्लास छूट जाती है तो वह इंटरनेट मीडिया की मदद से उसे पूरा कर सकता है। बच्चे वीडियो काल के जरिये शिक्षकों से संपर्क कर सकते हैं। टीवी के अलावा इंटरनेट मीडिया मनोरंजन का शानदार साधन माना गया है। इसके जरिये बच्चे सकारात्मक चीजों को देखकर मनोरंजन कर सकते हैं। इसमें कोई दो राय नहीं कि इंटरनेट मीडिया का उपयोग आज के समय में तेजी से हो रहा है। ऐसे में माता-पिता को बच्चों पर पड़ने वाले प्रभावों के बारे में पता होना चाहिए। इंटरनेट मीडिया एक ओर बच्चों को फायदा पहुंचा सकता है तो दूसरी तरफ इसका अधिक इस्तेमाल नुकसानदायक हो सकता है। यह अभिभावकों को तय करना है कि बच्चों को कितनी देर तक इन उपकरणों का प्रयोग करने के लिए देते हैं। बच्चों के लिए सुनिश्चित समय तय करें।

    -मीनाक्षी कश्यप, निदेशक, रेनबो वर्ल्ड स्कूल भवारना (वारी)