HRTC Special Buses : दीपावली पर दिल्ली, चंडीगढ़ व बद्दी के लिए स्पेशल बसें चलाएगा एचआरटीसी
HRTC Special Buses दिल्ली चंडीगढ़ सहित बद्दी में काम करने वाले लोग दिवाली उत्सव पर सुविधाजनक तरीके से घर पहुंच सकें इसके लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने स्पेशल बसें चलाने की तैयारी कर ली है। इसके लिए दो और तीन नवंबर को स्पेशल बसें चलाई जाएंगी।

धर्मशाला, संवाद सहयोगी। HRTC Special Buses, दिल्ली, चंडीगढ़ सहित बद्दी में काम करने वाले लोग दिवाली उत्सव पर सुविधाजनक तरीके से घर पहुंच सकें, इसके लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने स्पेशल बसें चलाने की तैयारी कर ली है। इसके लिए दो और तीन नवंबर को स्पेशल बसें चलाई जाएंगी।
एचआरटीसी का धर्मशाला डिपो दो नवंबर को दिल्ली व चंडीगढ़ के लिए कुल छह बसें चलाएगा। इनमें चंडीगढ़ व दिल्ली के लिए तीन-तीन सामान्य बसें शामिल हैं। वहीं तीन नवंबर को कुल नौ बसें चलाई जाएंगी। इनमें आठ सामान्य बसें हैं जबकि एक लग्जरी शामिल रहेगी। तीन नवंबर को चलाई जाने वाली स्पेशल बसों में चंडीगढ़ व बद्दी के लिए दो-दो सामान्य बसें जबकि दिल्ली के लिए चार सामान्य बसों के अलावा एक लग्जरी भी शामिल की गई है।
हालांकि मौके पर यात्रियों की संख्या बढऩे पर एचआरटीसी की ओर से बसों की संख्या बढ़ाई भी जा सकती है। उपरोक्त सभी स्पेशल बसों को लेकर एचआरटीसी ने आनलाइन बुङ्क्षकग भी शुरू कर दी है और मैक्लोडगंज, धर्मशाला व कांगड़ा में काउंटरों की भी व्यवस्था की गई है, ताकि कोई यात्री काउंटर पर भी जाकर सीटों की बुङ्क्षकग करवा सकता है।
उधर, एचआरटीसी के धर्मशाला डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक पंकज चड्ढा के मुताबिक, दिवाली पर इस बार स्पेशल बसें चलाई जाएंगी। दो और तीन नवंबर के लिए बसों की संख्या भी निर्धारित कर दी गई है। मौके पर यात्रियों की मांगनुसार बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। दिवाली उत्सव पर दिल्ली, चंडीगढ़ व बद्दी में नौकरी करने वाले लोग त्योहार मनाने के लिए घर आते हैं। ऐसे में इन दिनों उन्हें बस सुविधा नहीं मिल पाती है। एचआरटीसी की यह प्राथमिकता रहेगी कि कोई भी यात्री परेशान न हो और उन्हें बस सुविधा मिले। इसीलिए स्पेशल बसें चलाने का फैसला लिया गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।