Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिवाली में डिमांड पर ही स्पेशल बसें चलाएगा एचआरटीसी, चार प्रमुख शहरों के लिए अभी नहीं आई मांग

    By Rajesh SharmaEdited By:
    Updated: Thu, 05 Nov 2020 01:59 PM (IST)

    HRTC Special Buses दिवाली पर्व पर हिमाचल पथ परिवहन निगम लोगों की डिमांड पर ही अंतरराज्यीय रुटों पर बसें चलाएगी। दिल्ली चंडीगढ़ लुधियाना व हरिद्वार से अब तक एचआरटीसी के पास अतिरिक्त बसें चलाने की डिमांड नहीं पहुंची है।

    दिवाली पर्व पर हिमाचल पथ परिवहन निगम लोगों की डिमांड पर ही अंतरराज्यीय रुटों पर बसें चलाएगी।

    मंडी, फरेंद्र ठाकुर। दिवाली पर्व पर हिमाचल पथ परिवहन निगम लोगों की डिमांड पर ही अंतरराज्यीय रुटों पर बसें चलाएगी। दिल्ली, चंडीगढ़, लुधियाना व हरिद्वार से अब तक एचआरटीसी के पास अतिरिक्त बसें चलाने की डिमांड नहीं पहुंची है। अगर लोगों की डिमांड आती है तो निगम दिवाली से चार दिन पहले ही अंतरराज्यीय रूटों पर बसों को दौड़ाएगा। हालांकि पिछले वर्ष दिवाली पर लोगों को अपनों के पास घरों तक पहुंचाने के लिए एचआरटीसी ने 18 बसें अंतरराज्यीय रूटों पर चलाई थी। इन्हें डिमांड के अनुसार ही चलाया गया था, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ है। डिमांड न आने पर एचआरटीसी लॉग रुट पर बसें को नहीं चलाएगा। वहीं दिवाली में लोकल रुटों पर निगम का विशेष फोकस रहेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    निगम का दावा है कि दिवाली पर लोगों को आवागमन के लिए बेहतर सुविधा दी जाएगी। ताकि लोग समय पर अपने के पास घरों में पहुंच सके। गौरतलब है कि कार्तिक अमावस्या पर मनाए जाने वाले दिवाली महापर्व पर प्रदेश के विभिन्न जिलों में कार्यरत व्यक्ति अपने-अपने घरों के लिए आते हैं, लेकिन इस बार कोरोना वायरस के चलते लोगों की अतिरिक्त बसें चलाने की डिमांड नहीं आई है। लोग लॉग रुट बसों में सफर करने से कतरा रहे हैं। इससे परेशानी भी बढ़ गई है।

    जहां होगी जरुरत, भेजी जाएगी बस

    दिवाली पर्व पर बस स्टैंड मंडी में किसी भी स्टेशन के लिए यदि यात्रियों की संख्या ज्यादा होती है तो वहां पर जरुरत के अनुसार निगम द्वारा बस सेवा भेजी जाएगी। लोगों की बसों का इंतजार नहीं करना होगा। वहीं मांग के अनुसार भी निगम अलग-अलग रुटों में अतिरिक्त बस सेवा को भेजेगा। पिछले वर्ष भी दिवाली पर लोगों को बेहतर सुविधाएं दी गई थी।

    दिवाली में नहीं होगी ओवरलोडिंग

    दिवाली में एचआरटीसी की बसों में ओवरलोडिंग नहीं की जाएगी। इसके लिए चालक-परिचालकों को भी निर्देश जारी कर दिए गए हैं। निर्धारित क्षमता के अनुसार ही बसों में सवारियों को बैठाया जाएगा। लोगों की सुरक्षा को लेकर कोई खिलवाड़ नहीं किया जाएगा। अगर चालक-परिचालक बस में ओवरलोडिंग करते पाए गए तो निगम द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    मंडी से दिल्ली दौड़ी बस, नहीं मिली सवारियां

    मंडी से दिल्ली, सरकाघाट से दिल्ली और जोगेंद्रनगर से गुरुग्राम के लिए बस सेवा दो दिन पहले शुरु किया गया है, लेकिन बसों में पर्याप्त मात्रा के अनुसार सवारियों नहीं मिल रही है। बसों में धीरे-धीरे लोगों की संख्या बढ़ेगी।

    लोकल रूटों पर विशेष फोकस रहेगा

    डीएम एचआरटीसी मंडी अमरनाथ सलारिया का कहना है दिवाली पर लोगों की डिमांड के अनुसार एचआरटीसी बस सेवा देगा। एचआरटीसी का लोकल रूटों पर विशेष फोकस रहेगा। लोगों को बेहतर सुविधा प्रदान की जाएगी।