Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बजीर राम सिंह पठानिया को सम्मान दे सरकार

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 11 Nov 2017 10:06 PM (IST)

    संवाद सहयोगी, नूरपुर : वीर शिरोमणि बजीर राम सिंह पठानिया की 161वीं पुण्यतिथि शनिवार को उनक

    बजीर राम सिंह पठानिया को सम्मान दे सरकार

    संवाद सहयोगी, नूरपुर : वीर शिरोमणि बजीर राम सिंह पठानिया की 161वीं पुण्यतिथि शनिवार को उनके पैतृक गाव बासा बजीरा में वीर दिवस के रूप में मनाई गई। एयरपोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया के पूर्व चेयरमैन एवं लेखक प्रो. एनके सिंह ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर मुख्य अतिथि व अन्य ने बजीर राम सिंह पठानिया के सुरक्षा कवच पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्रो. एनके सिंह ने कहा कि बजीर राम सिंह पठानिया एक महान योद्धा थे, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना जीवन कुर्बान कर दिया। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने नूरपुर प्रवास के दौरान बजीर राम सिंह पठानिया का तीन बार नाम लिया और नमन किया। उन्होंने कहा कि हम सभी बजीर राम सिंह पठानिया को शहीद का दर्जा दिलाने के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि भारत सरकार उन्हें सम्मान दे, क्योंकि उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम से दस वर्ष पहले ही अंग्रेजों से आजादी की लड़ाई लड़ी थी। हमें बजीर राम सिंह के आदर्शो पर चल कर देश व समाज के कल्याण के लिए काम करना चाहिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ---------------------

    बजीर राम सिंह के आदर्शो पर चलें युवा : केवल सिंह पठानिया

    इससे पहले बजीर राम सिंह पठानिया के वंशज एवं पूर्व राज्य मंत्री केवल सिंह पठानिया ने उपस्थित लोगों को बजीर राम सिंह पठानिया के जीवन के बारे में जानकारी दी। मातृभूमि की रक्षा और स्वतंत्रता की खातिर बजीर राम सिंह पठानिया ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष किया और प्राणों का बलिदान दिया। उन्होंने युवाओं से बजीर राम सिंह के आदर्शो पर चलने का आह्वान किया। साथ ही नशे से दूर रहने की अपील की। बजीर राम सिंह मेमोरियल कमेटी के अध्यक्ष राजेश्वर पठानिया ने इस मौके पर कार्यक्रम में मौजूद सभी गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया।

    -------------------

    बजीर राम सिंह पठानिया पर लिखी पुस्तक का विमोचन

    कार्यक्रम में राजपूत सभा नूरपुर ने बजीर राम सिंह पठानिया के जीवन पर लिखी पुस्तक का विमोचन भी मुख्य अतिथि प्रो. एनके सिंह से करवाया। इस पुस्तक को राजेंद्र संबयाल ने लिखा है। बजीर राम सिंह पठानिया मेमोरियल पब्लिक स्कूल गुरचाल के छात्रों ने इस अवसर पर सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

    ------------------

    ये रहे मौजूद

    इस मौके पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन राजिंद्र पठानिया, राजपूत सभा के अध्यक्ष गुरचरण सिंह पठानिया, चेयरमैन मनोज पठानिया, जिला पार्षद उदय पठानिया, नूरपुर ब्लड डोनर्स क्लब के अध्यक्ष राजीव पठानिया व राजपूत सभा के डॉ. संजीव गुलेरिया सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।