Move to Jagran APP

Holidays In 2022: अगले साल रविवार निगल जाएगा कर्मचारियों की पांच छुट्टियां, जनवरी में बनेगा पैकेज

Holidays In 2022 हिमाचल में वित्तीय वर्ष 2022 में कर्मचारियों को पांच छुट्टियां कम मिलेंगी। पांच त्योहार रविवार को आ रहे हैं। ऐसे में कर्मचारियों को इन त्योहारों के लिए मिलने वाली अतिरिक्त छुट्टी नहीं मिलेगी। सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को वर्ष 2022 का कैलेंडर जारी कर दिया है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Wed, 20 Oct 2021 09:03 AM (IST)Updated: Wed, 20 Oct 2021 09:03 AM (IST)
Holidays In 2022: अगले साल रविवार निगल जाएगा कर्मचारियों की पांच छुट्टियां, जनवरी में बनेगा पैकेज
हिमाचल में वित्तीय वर्ष 2022 में कर्मचारियों को पांच छुट्टियां कम मिलेंगी।

शिमला, जागरण संवाददाता। Holidays In 2022, हिमाचल में वित्तीय वर्ष 2022 में कर्मचारियों को पांच छुट्टियां कम मिलेंगी। पांच त्योहार रविवार को आ रहे हैं। ऐसे में कर्मचारियों को इन त्योहारों के लिए मिलने वाली अतिरिक्त छुट्टी नहीं मिलेगी। सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) ने मंगलवार को वर्ष 2022 का कैलेंडर जारी कर दिया है। राम नवमी, बकरीद, गांधी जयंती, बाल्मीकि जयंति और क्रिसमस रविवार को है। बुध पूर्णिमा, 15 अगस्त और दीवाली पर सैर-सपाटे के लिए कर्मचारी पैकेज बनाकर छुट्टी ले सकते हैं। ये त्यौहार सोमवार को आ रहे हैं। रविवार और सोमवार को दो दिनों की छुट्टी के साथ यदि एक दो दिन की छुट्टी लेते हैं तो पैकेज बन जाएगा।

loksabha election banner

इस दिन बनेगा छुट्टियों का पैकेज

25 जनवरी मंगलवार को पूर्ण राज्यत्व दिवस व 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का अवकाश है। रविवार की छुट्टी है, सोमवार का अवकाश लेते हैं तो चान दिन का पैकेज छुट्टियों का बनता है। इसी तरह 14 अप्रैल को डा. बीआर आंबेडकर जयंती के चलते अवकाश है। 15 को हिमाचल दिवस है। ये दोनों अवकाश वीरवार और शुक्रवार को हैं। शनिवार का यदि कर्मचारी अवकाश लेते हैं तो रविवार को मिलाकर चार दिन की छुट्टियां हो जाएंगी।

22 दिन होंगे सार्वजनिक अवकाश

वर्ष 202 में गजेटियर (सार्वजनिक अवकाश) छुट्टियां 22 हैं। नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट 1881 के तहत होने वाली छुट्टियां 16 रहेंगी, जबकि वैकल्पिक अवकाश 12 रहेंगे। रक्षा बंधन 11 अगस्त को है। इसी तरह करवा चौथ 13 अक्टूबर और भैया दूज 26 अक्टूबर को है। महिला कर्मचारियों के लिए इन तीन दिनों में अवकाश रहेगा।

ये रहेंगी छुट्टियां

  • महिलाओं के लिए अवकाश
  • रक्षा बंधन, 11 अगस्त
  • करवा चौथ, 13 अक्तूबर
  • भाई दूज, 26 अक्तूबर

    वैकल्पिक अवकाश

  • न्यू ईयर डे, पहली जनवरी
  • लोहड़ी, 13 जनवरी
  • मकर संक्राति, 14 जनवरी
  • बसंत पंचमी, पांच फरवरी
  • दयानंद जयंती, 26 फरवरी
  • रविंद्रनाथ जयंती, नौ मई
  • गणेश चतुर्थी, 31 अगस्त
  • महाष्टमी, तीन अक्टूबर
  • गवर्धन पूजा, 25 अक्तूबर
  • क्रिसमस इव, 24 दिसंबर

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.