Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हारसी में तूफान से तीन मकानों की छतें उड़ी

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 21 May 2022 11:39 PM (IST)

    संवाद सहयोगी जयसिंहपुर उपमंडल की हारसी पंचायत में शुक्रवार रात तूफान कई परिवारों को जख्म दे गया। पंचायत में तीन मकानों की छतें उड़ गई। साथ ही जंगल की आग से एक पशुशाला जल गई। मिगनु राम प्रताप सिंह व काको देवी के मकानों की छतें उड़ी हैं और परिवार खुले आसमान तले आ गए हैं।

    Hero Image
    हारसी में तूफान से तीन मकानों की छतें उड़ी

    संवाद सहयोगी, जयसिंहपुर : उपमंडल की हारसी पंचायत में शुक्रवार रात तूफान कई परिवारों को जख्म दे गया। पंचायत में तीन मकानों की छतें उड़ गई। साथ ही जंगल की आग से एक पशुशाला जल गई। मिगनु राम, प्रताप सिंह व काको देवी के मकानों की छतें उड़ी हैं और परिवार खुले आसमान तले आ गए हैं। शनिवार को जयसिंहपुर के तहसीलदार ने घटनास्थल का दौरा किया और पीड़ित परिवारों को तिरपाल वितरित की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसी पंचायत के कुम्हारड़ा में शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे जंगल में लगी आग गांव के पास पहुंच गई। आग की लपटें देखकर लोगों ने फायर ब्रिगेड व पुलिस को सूचित किया। रात को तूफान के कारण जगह-जगह पेड़ गिरे होने के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ी घटनास्थल पर नहीं पहुंच पाई और लोगों ने खुद ही आग पर काबू पाया। फतेह सिंह की पशुशाला जली है और उन्हें डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि लोगों ने मवेशियों को पहले ही बाहर निकाल लिया था।

    ..

    आग लगने की सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग का वाहन रास्ता बंद होने के कारण घटनास्थल पर नहीं पहुंच पाया। लोगों ने खुद ही आग बुझाई।

    -ओंकार राणा, प्रधान हारसी पंचायत।

    ..

    तूफान से जिन लोगों के मकानों की छतें उड़ी हैं, उन्हें तिरपाल वितरित कर दिए हैं। पीड़ित परिवारों को नियमों के अनुसार सहायता राशि प्रदान की जाएगी। मिगनु राम, प्रताप सिंह व काको देवी का नुकसान हुआ है।

    -अभिषेक भास्कर, तहसीलदार जयसिंहपुर।

    ...

    करंट लगने से लाइनमैन झुलसा, टांडा अस्पताल में भर्ती

    संवाद सहयोगी, पालमपुर : दैहन सब स्टेशन में शनिवार को लाइन ठीक करते समय करंट लगने से लाइनमैन झुलस गया। सिविल अस्पताल पालमपुर में प्राथमिक उपचार के बाद लाइनमैन को डाक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज एवं अस्पताल टांडा में भर्ती करवाया है।

    बिजली बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता अजय कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह लाइनमैन नबेन्दू चौधरी एक अन्य कर्मचारी के साथ दैहन सब स्टेशन के पास लाइन को ठीक करने गया था। नबेन्दू चौधरी खंभे पर चढ़ा और करंट लगने से झुलसकर नीचे गिर गया। उसे सिविल अस्पताल पालमपुर से टांडा रेफर कर दिया है। उन्होंने बताया कि करंट लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और इस संबंध में छानबीन की जा रही है।