Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal Election2022:धर्मशाला में कई टुकड़ों में बंटी भाजपा, कांग्रेस कर रही भरत मिलाप की तैयारी

    By Jagran NewsEdited By: Richa Rana
    Updated: Wed, 26 Oct 2022 09:39 AM (IST)

    देश की बड़ी राजनैतिक पार्टी धर्मशाला जैसे महत्वपूर्ण विधानसभा क्षेत्र में कई टुकड़ों में बंट गई है। जिसका सीधा लाभ कांग्रेस को मिल रहा है। कांग्रेस में भी गुटबाजी है और कांग्रेस में भी कांग्रेस प्रत्याशी का विरोध है।

    Hero Image
    भाजपा धर्मशाला जैसे महत्वपूर्ण विधानसभा क्षेत्र में कई टुकड़ों में बंट गई है।

    धर्मशाला, नीरज व्यास। देश की बड़ी राजनैतिक पार्टी धर्मशाला जैसे महत्वपूर्ण विधानसभा क्षेत्र में कई टुकड़ों में बंट गई है। जिसका सीधा लाभ कांग्रेस को मिल रहा है। कांग्रेस में भी गुटबाजी है और कांग्रेस में भी कांग्रेस प्रत्याशी का विरोध है, लेकिन यह विरोध टिकट आवंटन के बाद धीरे धीरे थम सा गया है। कांग्रेस भीतरखाते भरत मिलाप की तैयारी कर चुकी है। रूठों को मनाने के लिए कांग्रेस के प्रत्याशी सुधीर शर्मा ने अपना दांव खेल दिया है। जबकि भाजपा में टिकट आवंटन के बाद उपजा विवाद थम नहीं पा रहा है। मंडल भाजपा के पदाधिकारी व मोर्चों के पदाधिकारी अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मंडल के अध्यक्ष ने आजाद प्रत्याशी के तौर पर नामांकन पत्र किया दाखिल

    अब हालत यह है कि मंडल के ही अध्यक्ष ने आजाद प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है, वहीं पहले से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन नैहरिया ने भी अपना नामांकन पत्र दाखिल भी कर दिया है और गद्दी वोट बैंक को अपने साथ लेकर चुनावी हुंकार भर दी है। ऐसे में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा सहित निवर्तमान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व अन्य वरिष्ठ नेताओं की चुनौती बढ़ गई है।

    विपिन नैहरिया व अनिल चौधरी को मनाना टेढ़ी खीर

    भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन नैहरिया व मंडल अध्यक्ष अनिल चौधरी ने नामांकन भर दिया है। अब इन दोनों ही नेताओं को मनाना भाजपा के लिए टेढ़ी खीर है। निवर्तमान विधायक विशाल नैहरिया दावा तो कर रहे हैं कि पार्टी के सिपाही हैं व पार्टी के साथ ही चलेंगे। लेकिन हालात यह हो गए हैं कि पार्टी कई टुकड़ों में बंट गई है। मंडल भाजपा के भी कई पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष को छोड़ विपिन नैहरिया के साथ हो लिए हैं। ऐसे में धर्मशाला भाजपा के लिए होट सीट बन गई है।

    ये भी पढ़ें: Himachal Election:जिला कांगड़ा के लोग पर्यवेक्षकों से सीधे कर सकते हैं चुनाव संबंधी शिकायत, पढ़िये पूरी खबर

    Himachal Election:कांगड़ा में 15 निर्वाचन क्षेत्रों से कुल 129 प्रत्याशियों ने भरे पर्चे, पढ़िये खबर