Himachal Weather Update: प्रदेश में अभी राहत नहीं देगा मौसम, फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ
Himachal Weather Update हिमाचल प्रदेश में मौसम अभी राहत नहीं देगा। शुक्रवार को एक दिन धूप खिलने के बाद रात को फिर से बारिश हुई। कांगड़ा जिला में बारिश के साथ तेज हवाएं चलीं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है आज मौसम साफ रहने की संभावना है।
धर्मशाला, शिमला, जेएनएन। Himachal Weather Update, हिमाचल प्रदेश में मौसम अभी राहत नहीं देगा। शुक्रवार को एक दिन धूप खिलने के बाद रात को फिर से बारिश हुई। कांगड़ा जिला में बारिश के साथ तेज हवाएं चलीं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है आज मौसम साफ रहने की संभावना है। लेकिन इसके बाद फिर से मौसम करवट बदल लेगा और प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार 15 मई को मौसम साफ रहने की संभावना है। 16 से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश हो सकती है।
विभाग ने 18 मई को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला में तेज हवा चलने के साथ ओलावृष्टि का यलो अलर्ट जारी किया है। 17 व 18 मई को प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है, जबकि चोटियों पर हिमपात होगा।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में कोरोना संक्रमण से हो रही मौतों का होगा ऑडिट, कारण और लापरवाही का पता लगाया जाएगा
शुक्रवार को धूप खिलने से ठंड से राहत मिली है और अधिकतम तापमान में पांच से 12 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान में वृद्धि सुंदरनगर और भुंतर में 10 से 12 डिग्री तक की दर्ज की गई। वहीं, शिमला से कम तापमान सोलन में दर्ज किया गया है। शुक्रवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें: Himachal Coronavirus Cases Update: 40 हजार के करीब पहुंचे एक्टिव केस, कांगड़ा में मौत का आंकड़ा 600 पार
यह भी पढ़ें: कोरोना संक्रमित के अंतिम संस्कार के लिए सरकार ने बनाए नोडल अधिकारी, विधायकों को भी दिए निर्देश
यह भी पढ़ें: बद्दी में पैनेशिया बायोटेक कंपनी शुरू करेगी कोवैक्सीन का उत्पादन, बीते वर्ष अमेरिका को भेजी थी यहां से मदद
कहां कितना रहा तापमान (डिग्री सेल्सियस)
- स्थान, न्यूनतम, अधिकतम
- शिमला, 10.4, 22.0
- सुंदरनगर, 10.2, 30.1
- भुंतर, 9.6, 29.3
- कल्पा, 2.0, 16.6
- धर्मशाला, 12.8, 24.4
- ऊना, 16.5, 34.4
- नाहन, 18.3, 29.0
- केलंग, 2.9, 14.0
- सोलन, 9.4, 29.4