विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Weather: हिमाचल में चुनाव के दिन मौसम का साथ, यहां बर्फ और माइनस डिग्री तापमान में होगी वोटिंग

By Jagran NewsEdited By: Rajesh Kumar Sharma
Published: Sat, 12 Nov 2022 06:52 AM (IST)

Himachal Weather Update Today हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मौसम का साथ रहेगा। यानी प्रदेश में आज मौसम ...और पढ़ें

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में बर्फबारी के बीच आज मतदान होगा।
हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में बर्फबारी के बीच आज मतदान होगा।

शिमला/धर्मशाला, जागरण टीम। Himachal Weather Update Today, हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान का दिन है। मतदान के दिन मौसम का साथ मिला है। यानी आज मौसम साफ रहने की संभावना है। लाहुल-स्पीति, किन्नौर व भरमौर विधानसभा सीटों के लिए मतदान हो सकेगा। प्रदेश के शेष हिस्सों में भी वर्षा की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, हिमपात होने से जंस्कार व लेह मार्ग बंद हो गया है। जिला चंबा के पांगी में सबसे ज्‍यादा दिक्‍कत हुई है। यहां एक से डेढ़ फीट तक हिमपात है। लेकिन धूप खि‍लने के कारण मतदाता वोट डालने निकल सकेंगे। केलंग में न्यूनतम तापमान -4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां माइनस तापमान में लोग वोट डालने के लिए निकलेंगे।

प्रदेश में ठंड बढ़ गई

दो दिन से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहने से ठंड बढ़ गई थी। अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कई जगह हिमपात हुआ है। शुक्रवार सुबह से शाम तक धूप खिलने से शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए होने वाले मतदान पर किसी प्रकार का कोई संकट नहीं रहेगा।

बारालाचा में डेढ़ फीट हिमपात

बारालाचा व शिंकुला दर्रे में डेढ़ फीट से अधिक हिमपात हुआ है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) मनाली-लेह मार्ग पर यातायात सुचारू करने में जुटा है। एसपी लाहुल स्पीति मानव वर्मा ने बताया कि दारचा से आगे किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं है।

14 से करवट बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 14 नवंबर को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण आंधी के साथ कई स्थानों पर वर्षा हो सकती है। अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात हो सकता है। विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल का कहना है कि मतदान के दौरान मौसम बाधा नहीं बनेगा। तापमान में गिरावट का क्रम जारी है। ऊना में अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा। 24 घंटे के दौरान डलहौजी, कुफरी में एक-एक मिलीमीटर वर्षा हुई।

कहां कितना तापमान रहा (डिग्री सेल्सियस)

  • स्थान, न्यूनतम, अधिकतम
  • शिमला, 7.3, 17.7
  • सुंदरनगर, 5.8, 26.3
  • भुंतर, 4.0, 23.1
  • कल्पा, -0.8, 13.0
  • धर्मशाला, 10.4, 24.5
  • ऊना, 9.0, 28.4