Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Himachal Weather: हिमाचल में कल भारी बारिश की संभावना, मोदी के दौरे पर खतरे के बादल, जानिए ताजा अपडेट

    By Jagran NewsEdited By: Rajesh Kumar Sharma
    Updated: Tue, 04 Oct 2022 07:57 AM (IST)

    Himachal Weather Update Today हिमाचल प्रदेश में आज से मौसम एक बार फि‍र करवट बदलने वाला है। प्रदेश में कल भारी बारिश की संभावना है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के बिलासपुर और कुल्‍लू दौरे पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं।

    Hero Image
    हिमाचल प्रदेश में कल से भारी बारिश की संभावना है।

    शिमला/धर्मशाला, जागरण टीम। Himachal Weather Update Today, हिमाचल प्रदेश में आज से मौसम एक बार फि‍र करवट बदलने वाला है। प्रदेश में कल भारी बारिश की संभावना है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के बिलासपुर और कुल्‍लू दौरे पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। प्रदेश में आज भी कुछ स्‍थानों बारिश का अनुमान है। लेकिन कल भारी वर्षा हो सकती है। इसके अलावा आंधी का अलर्ट भी जारी किया गया है। पीएम मोदी के दौरे पर वर्षा का साया है। प्रधानमंत्री  बारिश के कारण मंडी में भाजयुमो की रैली में भी नहीं पहुंच सके थे। उन्‍होंने वर्चुअली रैली को संबोधित किया था। चुनावी वर्ष में अब एक बार फ‍िर से मोदी के दौरे के बीच बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कल के लिए भारी वर्षा का अलर्ट

    मौसम विभाग के अनुसार आज मंगलवार को एक-दो स्थानों पर वर्षा का अनुमान है, जबकि कुछ स्थानों पर बादल छाए रहेंगे। पांच अक्टूबर को दोपहर बाद भारी वर्षा की संभावना है और कई स्थानों पर आंधी चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने पांच और छह अक्टूबर को कई स्थानों पर वर्षा की संभावना जताई है।

    मानसून लगभग विदा, 2192 करोड़ का नुकसान

    हिमाचल प्रदेश के कुछ क्षेत्रों से मानसून विदा हो गया है। हालांकि, प्रदेश से मानसून पूरी तरह से सात अक्टूबर के बाद लौटने की संभावना है। प्रदेश में सीजन के दौरान 2192.38 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है, जो अभी तक का सबसे अधिक है। सोमवार को दिन की शुरुआत खिली धूप के साथ हुई और उसके बाद कई स्थानों पर बादल छा गए।

    कहां कितना तापमान रहा, डिग्री सेल्सियस

    • स्थान, न्यूनतम, अधिकतम
    • शिमला, 15.0, 25.3
    • सुंदरनगर, 15.6, 31.9
    • भुंतर, 13.9, 31.5
    • कल्पा, 7.4, 22.3
    • धर्मशाला, 16.4, 30.0
    • ऊना, 19.6, 35.4
    • नाहन, 20.4, 30.2
    • केलंग, 5.1, 19.5
    • सोलन, 15.0, 30.0

    यह भी पढ़ें: Kullu Dussehra: रामलीला नहीं, यहां होता है देवमहाकुंभ, पीएम मोदी भी बनेंगे जिसके गवाह, जानिए 5 खास बातें