Move to Jagran APP

Himachal Weather Update: दस जिलों में गर्मी खूब छुड़ाएगी पसीने, यहां माइनस एक डिग्री न्यूनतम तापमान

Himachal Weather Update हिमाचल प्रदेश में सूर्य प्रचंड होने लगे हैं। प्रदेश के ऊना शहर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के बहुत करीब पहुंच गया है। मंगलवार को यहां पर तापमान 39.6 डिग्री दर्ज किया गया। बुधवार को सुबह ही तेज धूप पड़ने से लोगों के पसीने छूटने लगे।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Published: Wed, 28 Apr 2021 09:14 AM (IST)Updated: Wed, 28 Apr 2021 09:14 AM (IST)
Himachal Weather Update: दस जिलों में गर्मी खूब छुड़ाएगी पसीने, यहां माइनस एक डिग्री न्यूनतम तापमान
हिमाचल प्रदेश के ऊना शहर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के बहुत करीब पहुंच गया है।

धर्मशाला/शिमला, जेएनएन। Himachal Weather Update, हिमाचल प्रदेश में सूर्य प्रचंड होने लगे हैं। प्रदेश के ऊना शहर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के बहुत करीब पहुंच गया है। मंगलवार को यहां पर तापमान 39.6 डिग्री दर्ज किया गया। बुधवार को सुबह ही तेज धूप पड़ने से लोगों के पसीने छूटने लगे। राज्य के दस शहरों में अधिकतम तापमान तीस डिग्री से अधिक दर्ज किया गया है। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार पहली मई तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहेगा। जिसके चलते तापमान में वृद्धि दर्ज होगी।

loksabha election banner

इस बीच राज्य के मध्यम व अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कई स्थानों पर बादल आने से मौसम करवट बदल सकता है। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह का कहना है कि अभी प्रदेश के मौमस में कोई विशेष बदलाव नहीं दिखेगा। गर्मी का असर बढ़ेगा और अगले सप्ताह राज्य के कुछ हिस्सों में बादल आने से मौसम बदल सकता है। केलंग में -1.1 न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

राज्य में तापामन की स्थिति

  • शहर न्यूनतम अधिकतम
  • शिमला 15.4 26.8
  • सुंदरनगर 12.7 34.6
  • भुंतर 12.1 33.0
  • कल्पा 3.8 18.8
  • धर्मशाला 15.2 27.2
  • ऊना 17.0 39.6
  • नाहन 18.9 34.0
  • केलंग -1.1 9.1
  • पालमपुर 16.0 29.2
  • सोलन 12.4 34.0
  • मनाली 9.2 26.0
  • कांगड़ा 16.7 35.1
  • मंडी 12.1 35.0
  • बिलासपुर 17.0 36.5
  • हमीरपुर 16.8 35.7
  • चंबा 12.8 33.1
  • डलहौजी 15.3 21.0
  • कुफरी 14.0 20.2

यह भी पढ़ें: विशेषज्ञ बोले, कोरोना पीक की ओर, हर्ड इम्यूनिटी के साथ जल्द आएगी गिरावट, स्वस्थ होने की दर बेहतरीन

यह भी पढ़ें: होम आइसोलेशन में सांस की दिक्कत के मरीजाें को मुफ्त आक्सीजन दे रही यह संस्था, दिल्ली व नोएडा से भी मांग

यह भी पढ़ें: Lockdown in India: देश के 150 जिलों में लॉकडाउन की आहट, संक्रमण के हालात पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी है सलाह


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.